1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान खान से मिले मिस्बाह, अजहर अली और हफीज, पीसीबी हुआ नराज

इमरान खान से मिले मिस्बाह, अजहर अली और हफीज, पीसीबी हुआ नराज

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 02:40 pm IST

मिस्बाह, अजहर अली और हफीज ने घरेलू क्रिकेट में विभागीय टीमों को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को नागवार गुजरी।  

PCB summons Misbah, Test captain Azhar and Hafeez after their meeting with PM Imran Khan- India TV Hindi
PCB summons Misbah, Test captain Azhar and Hafeez after their meeting with PM Imran Khan Image Source : GETTY IMAGES/FILE PHOTO

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच एवं मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक, टेस्ट कप्तान अजहर अली और वरिष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने घरेलू क्रिकेट में विभागीय टीमों को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को नागवार गुजरी।

खिलाड़ियों के करीबी सूत्रों ने बताया कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान सोमवार को इन खिलाड़ियों से मिलकर कर बोर्ड के नीतिगत फैसले के खिलाफ प्रधानमंत्री से मिलने पर नाराजगी जताएंगे। 

ये भी पढ़ें - इस साल इंडियन सुपर लीग में पदार्पण करेगी ईस्ट बंगाल, आयोजकों ने दी जानकारी

मिस्बाह, अजहर और हाफिज ने विभागीय टीमों के खत्म होने के बाद देश भर के क्रिकेटरों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए इमरान से समय देने का अनुरोध किया था जिसके बाद इस महीने की शुरुआत में उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया गया था। 

इस बैठक में पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी, सीईओ वसीम खान भी उपस्थित थे। इसमें इमरान ने कोच और खिलाड़ियों की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि छह प्रांतीय टीमें की प्रथम श्रेणी की नयी प्रणाली जारी रहेगी और किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले उसे समय दिया जाना चाहिये। मनी और वसीम बोर्ड के नीतिगत फैसले को प्रधानमंत्री तक ले जाने से खुश नहीं है। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : शेन वार्न ने सैमसन के टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलने पर जताई हैरानी

सूत्र ने बताय कि बोर्ड ऐसे बर्ताव कर रहा जैसे उसकी जानकारी के बगैर ही इन खिलाड़ियों ने इमरान खान से मुलाकात की, जो सही नहीं है। 

उन्होंने कहा,‘‘बोर्ड के प्रमुख संरक्षक खुद प्रधानमंत्री है और यह कैसे संभव है कि बोर्ड की जानकारी के बिना वह मिस्बाह तथा अन्य खिलाड़ियों से मिलेंगे। अगर बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं थी तो पीसीबी के दो वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में कैसे शामिल हुए?’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल