1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान रॉयल्स से जुड़े राहुल द्रविड़

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान रॉयल्स से जुड़े राहुल द्रविड़

 Reported By: IANS
 Published : May 27, 2020 04:37 pm IST,  Updated : May 27, 2020 04:37 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के फाउंडेशन ने देश में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक मुहिम शुरू की है जिसमें राहुल द्रविड़ के साथ मैक्लीन अस्पताल, और डॉ. एन.एस. वाहिया फाउंडेशन जुड़े हैं।

Rahul Dravid joins Rajasthan Royals to spread mental health awareness- India TV Hindi
Rahul Dravid joins Rajasthan Royals to spread mental health awareness Image Source : PTI

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के फाउंडेशन ने देश में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक मुहिम शुरू की है और इसके साथ उसने भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, मैक्लीन अस्पताल, और डॉ. एन.एस. वाहिया फाउंडेशन को अपने साथ जोड़ा है। इस मुहिम का मकसद मानसिक स्वास्थ को लेकर होने वाली चर्चा, इसके प्रति जागरूकता फैलना और इसका हमारे शरीर, दिमाग और आत्मा पर क्या असर पड़ता है, इस पर ध्यान देना है।

इसका नाम दिया गया है- द रॉयल कन्वर्सेशन-माइंड, बॉडी, और सोल रखा गया है। तीन भागों में होने वाली इस सीरीज में सप्ताह के अंत में वेबिनार के माध्यम से मानसिक स्वास्थ पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट मुझे खौफनाक कैरेबियन गेंदबाजों की याद दिलाती है : बिशप

द्रविड़ आईपीएल में रॉयल्स के साथ खेले भी हैं और टीम के कप्तान तथा कोच भी रहे हैं।

इसका पहला सीजन बुधवार शाम को लांच होगा जिसमें रॉयल्स फ्रेंचाइजी के फिजियोथैरेपिस्ट गॉन ग्लोस्टर ने एन.एस. वाहिया फाउंडेशन के इपस्ति वाहिया और मैक्लीन अस्पताल की लिसो कोयने के साथ हिस्सा लिया। राहुल द्रविड़ इससे विशेष अतिथि के रूप में जुड़ेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल