1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब अख्तर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, महज 30 दिन के भीतर पूरे किए 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर

शोएब अख्तर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, महज 30 दिन के भीतर पूरे किए 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2019 06:36 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 06:36 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के सोशल वीडियो नेटवर्किंग साइट यूट्यूब पर 10 लाख (एक मीलियन) से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं।

शोएब अख्तर ने यूट्यूब...- India TV Hindi
शोएब अख्तर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, महज 30 दिन के भीतर पूरे किए 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| अपने कहर बरपाती गेंदों से बल्लेबाजों को थर्रा देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के सोशल वीडियो नेटवर्किंग साइट-यूट्यूब पर 10 लाख (एक मीलियन) से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अख्तर के चैनल 'मीडिया टॉप' ने 30 दिनों से भी कम समय के अंदर अपने 10 लाख सब्सक्राइबर पूरे किए हैं। चैनल की इस उपलब्धि के लिए अख्तर को 'यूट्यूब गोल्डन प्ले बटन' का अवार्ड मिला है।

अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने खुद को 'यूट्यूब गोल्डन प्ले बटन' का अवार्ड मिलने की जानकारी दी है। अख्तर ने इसके लिए विश्व भर में अपने फैन को शुक्रिया कहा है।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब हाल के समय में विश्व कप के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर काफी सक्रिय थे। वह इस चैनल पर एक एक्सपर्ट के रूप में लोगों और क्रिकेटरों से बात करते थे और क्रिकेट तथा मैचों पर चर्चा करते थे, ज्निहें काफी पसंद किया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल