1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने पास किया कोविड टेस्ट

पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने पास किया कोविड टेस्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2021 10:58 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 10:58 pm IST

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सभी सदस्य कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये हैं जिससे रविवार को उन्हें पहली बार आउटडोर अभ्यास सत्र में भाग लेने का मौका मिला।

पाकिस्तान दौरे पर...- India TV Hindi
पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने पास किया कोविड टेस्ट Image Source : CRICKET SOUTH AFRICA

कराची। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सभी सदस्य यहां पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये हैं जिससे रविवार को उन्हें पहली बार आउटडोर अभ्यास सत्र में भाग लेने का मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका टीम के मीडिया मैनेजर के मुताबिक उनके दल में शामिल 21 खिलाड़ियों का शनिवार को यहां पहुंचने पर कोविड-19 जांच के लिए नमूना लिया गया था। इसमें सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

आजादी के बाद डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने वॉशिंगटन सुंदर

टीम के खिलाड़ियों ने इसके बाद होटल के नजदीक कराची जिमखाना मैदान पर अभ्यास किया। खिलाड़ियों को दो दिनों के बाद एक बार फिर से कोविड-19 जांच करानी होगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम यहां भारतीय प्रदर्शन विश्लेषक (परफोर्मेंस एनालिस्ट) प्रसन्ना अगोराम के बिना पहुंची है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका स्थित पाकिस्तानी दूतावास से वीजा नहीं मिला था। एक सूत्र ने बताया कि प्रसन्ना को सुरक्षा कारणों से वीजा जारी नहीं हुआ।

Ind vs Aus : 38 साल बाद शार्दुल और सुंदर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दोहराया ये ख़ास इतिहास

सूत्र ने बताया वह टेस्ट और टी20 श्रृंखला के दौरान बेंगलुरू स्थित अपने घर काम करेंगे और टीम की मदद करेंगे। पिछले साल जब जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा किया था तो उनके मुख्य कोच लालचंद राजपूत टीम के साथ नहीं यहां नहीं आये थे। हरारे में भारतीय दूतावास की सलाह पर वह दौरे से हट गए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल