1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : 2.2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने के बाद स्टीव स्मिथ ने कही ये बात

IPL 2021 : 2.2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने के बाद स्टीव स्मिथ ने कही ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 03:14 pm IST

स्टीव स्मिथ ने पिछले साल के उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जतायी कि वह आगामी सत्र में इस टीम को आईपीएल में पहला खिताब दिलाने में सफल रहेंगे। 

Steve Smith said this after joining Delhi Capitals team for Rs 2.2 crores IPL 2021- India TV Hindi
Steve Smith said this after joining Delhi Capitals team for Rs 2.2 crores IPL 2021 Image Source : BCCI

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पिछले साल के उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जतायी कि वह आगामी सत्र में इस टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहला खिताब दिलाने में सफल रहेंगे। 

ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ चोटिल हुए वॉर्नर ने अपनी इंजरी को लेकर बताया, कब करेंगे वापसी

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने ‘रिलीज’ कर दिया था। हाल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा। 

ये भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर ने माना, आप कहाँ से आए हो ये नहीं बल्कि सिर्फ प्रदर्शन रखता है मायने 

स्मिथ ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में इस साल टीम से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी और शानदार कोच (रिकी पोंटिंग) है। मैं टीम से जुड़ने और उसके साथ कुछ सुखद यादें जोड़ने को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद है कि मैं टीम को पिछले साल की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करूंगा।’’ 

ये भी पढ़े - IND vs ENG : दूधिया रौशनी के तले 'पिंक बॉल' से जमकर पसीना बहा रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, सामने आई तस्वीरें

यह स्टार बल्लेबाज 2019 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा था और 2020 में यूएई में वह उसका कप्तान था। रॉयल्स हालांकि तब अंतिम स्थान पर रहा था। स्मिथ ने आईपीएल में 95 मैचों में 35.34 की औसत से 2333 रन बनाये हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल