1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ चोटिल हुए वॉर्नर ने अपनी इंजरी को लेकर बताया, कब करेंगे वापसी

भारत के खिलाफ चोटिल हुए वॉर्नर ने अपनी इंजरी को लेकर बताया, कब करेंगे वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 23, 2021 02:23 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 02:26 pm IST

डेविड वॉर्नर का मानना है कि उन्हें ग्रोइन की चोट से पूरी तरह से उबरने में कम से कम छह से नौ महीने का समय लगेगा लेकिन वह अगले सप्ताह न्यू साउथ वेल्स की तरफ से मैदान पर वापसी करेंगे।

David Warner - India TV Hindi
David Warner  Image Source : GETTY

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का मानना है कि उन्हें ग्रोइन की चोट से पूरी तरह से उबरने में कम से कम छह से नौ महीने का समय लगेगा लेकिन वह अगले सप्ताह न्यू साउथ वेल्स की तरफ से मैदान पर वापसी करेंगे। 

यह 34 वर्षीय बल्लेबाज भारत के खिलाफ नवंबर में दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान चोटिल हो गया था। वह कैनबरा में तीसरे वनडे और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज व पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाया था। वॉर्नर ने भारत के खिलाफ सिडनी और ब्रिस्बेन टेस्ट में वापसी की लेकिन वह शत प्रतिशत फिट नहीं थे। 

ये भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर ने माना, आप कहाँ से आए हो ये नहीं बल्कि सिर्फ प्रदर्शन रखता है मायने 

उन्होंने पांच, 13, एक और 48 रन का स्कोर बनाया। वॉर्नर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मैंने कल रात कमेंट्री करते हुए जो टिप्पणी की थी उसे स्पष्ट करना चाहता हूं। मेरी ग्रोइन का उपचार अभी चलता रहेगा और मुझे कम से कम छह से नौ महीने तक दर्द सहना होगा। मैं चार मार्च 2021 को न्यू साउथ वेल्स की तरफ से वापसी कर रहा हूं। ’’ 

ये भी पढ़े - IND vs ENG : दूधिया रौशनी के तले 'पिंक बॉल' से जमकर पसीना बहा रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, सामने आई तस्वीरें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल