1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL फ्रेंचाइजियों को लगा झटका, टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में ये 12 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं ले पाएंगे हिस्सा !

IPL फ्रेंचाइजियों को लगा झटका, टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में ये 12 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं ले पाएंगे हिस्सा !

 Edited By: IANS
 Published : Aug 14, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 07:29 pm IST

टीम के सीनियर सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड दौरे पर न जाने की छूट दे दी है और वह इसी कारण राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ेंगे। मैक्डोनाल्ड राजस्थान के मुख्य कोच हैं।

ipl, IPL 2020, cricket, australia - India TV Hindi
IPL 2020 Image Source : TWITTER/IPL

एरॉन फिंच, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ उन 12 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में हैं जो कोविड-19 प्रोटोकॉल्स के चलते आईपीएल-13 के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह तीन उस टीम का हिस्सा हैं जो तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए के लिए इंग्लैंड दौरे पर होंगे।

टीम के सीनियर सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड दौरे पर न जाने की छूट दे दी है और वह इसी कारण राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ेंगे। मैक्डोनाल्ड राजस्थान के मुख्य कोच हैं।

स्मिथ भी आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते हैं, वहीं वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद, पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स), ग्लैन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब), मिशेल मार्श (हैदराबाद) जोश फिलिपे, केन रिचर्डसन (हैदराबाद), एलेक्स कैरी और मार्क्स स्टोइनिस (दिल्ली कैपिटल्स), जोश हेजलवुड (चेन्नई सुपर किंग्स) और एंड्रयू टाई (रॉयल्स) आईपीएल में खेलते हैं।

आईपीएल इस बार यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल