1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर मैच का टिकट 250 से लेकर 5,120 रुपये तक

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर मैच का टिकट 250 से लेकर 5,120 रुपये तक

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 02:43 pm IST

मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन एमपीसीए ने स्थानीय होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 सितम्बर को खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये टिकटों की दरें घोषित कर दी हैं।

india, australia- India TV Hindi
india, australia

इंदौर: मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन एमपीसीए ने स्थानीय होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 सितम्बर को खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये टिकटों की दरें घोषित कर दी हैं। 

इस मुकाबले का गवाह बनने की इच्छा रखने वाले दर्शकों को अलग-अलग श्रेणियों के टिकट के लिए 250 रुपये से लेकर 5,120 रुपये तक चुकाने होंगे। इसमें 28 प्रतिशत की दर से वसूला जाने वाला माल और सेवा कर जीएसटी भी शामिल है। 

एमपीसीए के सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने आज बताया, लगभग 28,500 दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिये करीब 20,000 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम और कैश काउंटरों, दोनों माध्यमों से की जायेगी। हम टिकटों की बिक्री की तारीख जल्द घोषित करेंगे। 

कनमड़ीकर ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान होलकर स्टेडियम में दिव्यांग और महिला दर्शकों के लिये अलग बैठक व्यवस्था की जायेगी। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 17 सितम्बर से शुरू होगी। इंदौर में 24 सितम्बर को खेला जाने वाला मैच श्रृंखला का तीसरा मैच होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल