1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उन्मुक्त चंद ने किया संन्यास का ऐलान, भारत को अपनी कप्तानी में जीता चुके हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप

उन्मुक्त चंद ने किया संन्यास का ऐलान, भारत को अपनी कप्तानी में जीता चुके हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 04:48 pm IST

उन्मुक्त ने 48 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 35.39 की औसत से 2690 रन बनाए। उन्होंने अपने घरेलू करियर में 79 लिस्ट ए मैच भी खेले थे। खेल में निरंतरता ना होने के कारण वह कभी अपना नाम नहीं बना सके।

Unmukt Chand announces retirement, has won India Under-19 World Cup under his captaincy- India TV Hindi
Unmukt Chand announces retirement, has won India Under-19 World Cup under his captaincy Image Source : GETTY IMAGES

भारत को 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्मुक्त भारत को अंडर19 वर्ल्ड कप जीताने के बाद सीनियर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। उन्हें 21 आईपीएल मैच भी खेलने का मौका मिला, लेकिन वह उसमें भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

उन्मुक्त ने 48 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 35.39 की औसत से 2690 रन बनाए। उन्होंने अपने घरेलू करियर में 79 लिस्ट ए मैच भी खेले थे। खेल में निरंतरता ना होने के कारण वह कभी अपना नाम नहीं बना सके।

बताया जा रहा है कि उनकी जिंदगी का अगला चैप्टर यूएस में होगा, जहां वह शिफ्ट होने और अपने खेल करियर को जारी रखने की योजना बना रहे हैं। यह निश्चित रूप से देश के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक के लिए काफी दुखद अंत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल