1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैन डर डुसेन बने तीनों फॉर्मेंट के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

वैन डर डुसेन बने तीनों फॉर्मेंट के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 28, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 05:16 pm IST

पहली पारी में 6 रन पर आउट होने के बाद वैन डर डुसेन ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा और वो अब तीनों फॉर्मेंट के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Rassie van der Dussen, South Africa vs England, England vs South Africa, Test Cricket, Rassie van de- India TV Hindi
Van der Dussen became the first batsman in the world to score a half century in a three match debut Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सैंचुरियन के मैदान पर चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज वैन डर डुसेन ने इतिहास रच दिया है। जी हां, पहली पारी में 6 रन पर आउट होने के बाद वैन डर डुसेन ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा और वो अब तीनों फॉर्मेंट के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैन डर डुसेन ने टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करते हुए 44 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली थी, वहीं वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करते हुए उन्होंने 101 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 93 रन की पारी खेली थी। 

उल्लेखीय है, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच में मेजबानों ने इंग्लैंड पर खबर लिखे जाने तक 333 रन की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका का स्कोर अभी 8 विकेट पर 231 रन है और अभी वह आगे बल्लेबाजी करेंगे। इंग्लैंड की पहली पारी और पिच को देखकर नहीं लगता कि इंग्लैंड यहां से इस मैच को बचा पाएगी। बता दें, इंग्लैंड की पहली पारी 181 रन पर ही ढेर हो गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल