1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: OMG...! बॉलर के सिर पर लगी बॉल और लग गया छक्का

VIDEO: OMG...! बॉलर के सिर पर लगी बॉल और लग गया छक्का

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 21, 2018 06:26 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 06:26 pm IST

कहते हैं क्रिकेट में कुछ भी संभव है और ये बात एक बार फिर बुधवार को यहां न्यूज़ीलैंड घरेलू क्रिकेट में साबित हुई

ball sails for six after hitting bowlers's head- India TV Hindi
ball sails for six after hitting bowlers's head

कहते हैं क्रिकेट में कुछ भी संभव है और ये बात एक बार फिर बुधवार को यहां न्यूज़ीलैंड घरेलू क्रिकेट में साबित हुई. एक मैच में एंड्रू एलिस बॉलिंग कर रहे थे और बल्लेबाज़ जीत रावल ने ऐसा शॉट लगाया कि बॉल पहले उनके सिर पर लगी और फिर सीमा रेखा के ऊपर चली गई यानी सिर पर लगकर बॉल छ्कके के लिए चली गई. शॉट इतना तेज़ था कि एलिस के सिर से बाउंस होकर बाउंड्री के पार चला गया. 

अंपायर ने पहले तो चौके का संकेत किया लेकिन रिव्यू में पता चला कि बॉल सीमा रेखा के ऊपर से बाहर गिरी थी. एलिस को फ़ौरन जांच के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया जहां रिज़ल्ट ठीक आया. 

रावल ने कहा, "जब भी किसी को सिर पर बॉल लगती है तो चिंता होती है, मुझे भी एलिस को लेकर फिक्र थी. लेकिन शुक्र है कि वह ठीक है. वह बहुत बहादुर है.''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल