1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड में तोड़े पृथकवास के नियम, खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड में तोड़े पृथकवास के नियम, खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2020 11:19 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 11:22 am IST

14 दिन के अनिवार्य पृथकवास का नियम तोड़ने के कारण वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

West Indies break Isolation rules in New Zealand, ban on players - India TV Hindi
West Indies break Isolation rules in New Zealand, ban on players  Image Source : AP

वेलिंगटन। 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास का नियम तोड़ने के कारण वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्राइस्टचर्च में टीम के होटल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि खिलाड़ी एक दूसरे से मिल जुल रहे हैं और साथ खाना खा रहे हैं जो पृथकवास के नियमों का उल्लंघन है। 

वेस्टइंडीज की टीम 14 में से 12 दिन का पृथकवास पूरा कर चुकी है और उसे यह अवधि पूरी होने तक अभ्यास की अनुमति नहीं रहेगी। पृथकवास की अवधि बढाई भी जा सकती है। 

ये भी पढ़ें - सूर्यकुमार को नहीं है कप्तान के लिए अपना विकेट गंवाने का मलाल, रोहित ने कही ये बड़ी बात

 

सीसीटीवी फुटेज वेस्टइंडीज क्रिकेट को भी भेजी गई जिसने खुद जांच करने और जरूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का वादा किया। खिलाड़ियों की दूसरी कोरोना जांच बुधवार को होनी है। इसमें नेगेटिव आने पर ही पृथकवास खत्म किया जायेगा। 

इसके बाद टीम क्वींसटाउन जायेगी जहां उसे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी मिल गई है और मंत्रालय के कदम का वह समर्थन करता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल