1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WT20 WC, IND vs Eng, 1st Semifinal : बारिश के कारण सेमीफाइनल रद्द, भारत पहुंचा फाइनल में

WT20 WC, IND vs Eng, 1st Semifinal : बारिश के कारण सेमीफाइनल रद्द, भारत पहुंचा फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Mar 05, 2020 11:10 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 11:10 am IST

भारत ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी। 

Sydney Cricket Ground- India TV Hindi
Sydney Cricket Ground Image Source : GETTY IMAGE

सिडनी| भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसी कारण भारत ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में कदम रख लिया। 

भारत ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी। इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया।

मैच की शुरुआत से ही बारिश आ गई थी जो लगातार जारी रही और मैच होने की स्थिति न बनता देख मैच रद्द कर दिया गया। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण या ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिनके बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच इसी मैदान पर खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल