1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women’s T20I Rankings: टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंची स्मृति मंधाना

Women’s T20I Rankings: टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंची स्मृति मंधाना

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Mar 10, 2019 06:11 pm IST

एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड श्रृंखला में नहीं खेल पाने वाली हरमनप्रीत दो पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गयी हैं। गेंदबाजों में राधा यादव पांच पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी हैं।

Women’s T20I Rankings: टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंची स्मृति मंधाना- India TV Hindi
Women’s T20I Rankings: टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंची स्मृति मंधाना Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 की खिलाड़ियों की रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गयी हैं। हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में टीम की अगुवाई करने वाली और वनडे में शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज मंधाना ने तीन मैचों में 72 रन बनाये जिसमें तीसरे मैच में लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है। 

एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड श्रृंखला में नहीं खेल पाने वाली हरमनप्रीत दो पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गयी हैं। गेंदबाजों में राधा यादव पांच पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी हैं। उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट लिये थे। बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने भी दो मैचों में तीन विकेट लिये और वह तीन पायदान आगे 56वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। 

ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल 35वें से 31वें स्थान पर पहुंच गयी है। इंग्लैंड की डेनियल वाइट ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल की है। इंग्लैंड की 3-0 से जीत में 123 रन बनाने वाले वाइट दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गयी है। 

टैमी ब्यूमोंट और कप्तान हीथर नाइट भी दो - दो पायदान ऊपर 26वें और 33वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। लॉरेन विनफील्ड (आठ पायदान ऊपर 45वें) और सोफिया डंकले (16 पायदान ऊपर 86वें) भी आगे बढ़ने में सफल रही। इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर लिनसे स्मिथ ने श्रृंखला में पांच विकेट लेने के दम पर 185 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह 95वें स्थान पर पहुंच गयी है। इंग्लैंड आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल