1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले डेनियल विटोरी ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

World Cup 2019: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले डेनियल विटोरी ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Jul 08, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 01:22 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अभी खेल पाना लगभग नामुमकिन हो गया है।

world cup 2019- India TV Hindi
World Cup 2019: सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर| न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अभी खेल पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। बुमराह ने भारत के लिए अब तक सबसे अधिक 17 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट (4.48) 20 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा रहा है और 8 मैचों मे से लगभग हर मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ी है।

बुमराह और न्यूजीलैंड के लॉकी फग्र्यूसन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क हैं, जिनके नाम 26 विकेट हैं। इसके बाद बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान हैं, जिन्होंने 20 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश टीम हालांकि विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

भारत को अब सेमीफाइनल में मंगलवार को न्यूजीलैंड से भिड़ना है और विटोरी ने इस मैच से पहले कहा कि ब्लैक कैप्स नाम से मशहूर न्यूजीलैंड टीम के लिए असल खतरा बुमराह ही हैं, जिनके पास ट्रेंट बोल्ट की तरह गेंदबाजी में विविधता है।

विटोरी ने कहा, "जसप्रीत बुमराह को अभी खेल पाना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में जबकि न्यूजीलैंड को भारत के साथ सेमीफाइनल खेलना है, उसे सबसे अधिक खतरा बुमराह से ही है। बुमराह को काफी आक्रामक तौर पर खेलना होगा, नहीं तो वह मौका मिलते ही टीम पर हावी हो जाएंगे।"

विटोरी ने कहा कि बुमराह की तरह बोल्ट भी भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं क्योंकि उनकी गेंदबाजी में काफी विविधता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल