1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिता की बीमारी की वजह से भावुक हुए इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स

पिता की बीमारी की वजह से भावुक हुए इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स

 Edited By: IANS
 Published : Jan 01, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 07:10 pm IST

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि वह अपने पिता को खुश देखने के लिए साल 2019 में अपनी सभी सफलताओं को कुर्बान कर सकते हैं।

South Africa national cricket team ,Gerard Stokes, England national cricket team,Cricket,ben stokes- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि वह अपने पिता को खुश, स्वस्थ और क्रिकेट देखने के लिए 2019 में हासिल तमाम सफलताओं को कुर्बान कर सकते हैं। स्टोक्स के पिता जेरार्ड स्टोक्स बीमार हैं। जो हाल ही में अपने बेटे को दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट मैच खेलते देखने के लिए जोहान्सबर्ग आए थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके पिता की तबीयत अब ठीक हुई और इसी कारण स्टोक्स पहले टेस्ट में खेल सके, हालांकि इस मैच में इंग्लैंड को 107 रनों से हार मिली थी।

स्टोक्स ने डेली मिरर में अपने कॉलम में लिखा है, "कुछ शानदार सफलताएं तो कुछ असफलताएं रही हैं, लेकिन इस साल मेरे पिता को अस्पताल जाते देखना दुखद रहा। अगर कोई मुझसे कहे कि मैं इस ग्रीष्मकाल में जो हुआ वो सब तुमसे ले लूं और तुम्हारे पिता को खुश, स्वस्थ और तुम्हें क्रिकेट खेलता देखने लायक बना दूंगा तो मैं कहूंगा बिल्कुल।"

दक्षिण अफ्रीका का मौजूदा दौरा इंग्लैंड के लिए अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि टीम के कई खिलाड़ी बीमार हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल