स्मृति मंधाना ने खत्म किया 824 दिनों का लंबा इंतजार, अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में बल्ले से निकली शतकीय पारी
Cricket | June 16, 2024 17:15 ISTIND W vs SA W: भारत और साउथ अफ्रीका की वुमेंस टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है। स्मृति ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 117 रनों की पारी खेली।