ICC T20 Rankings: जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, वर्ल्ड कप से पहले थे टॉप 100 से बाहर अब इस स्थान पर
Cricket | July 03, 2024 14:14 ISTटी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के विजेता बनने के बाद अब पहली बार रैंकिंग सामने आई है जिसमें बॉलर्स की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले बुमराह जो टॉप 100 में भी शामिल नहीं थे वह काफी लंबी छलांग लगाने में कामयाब हुए हैं।