1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK 2nd Test: बाबर आजम के अर्धशतक ने पाकिस्तान को संभाला

BAN vs PAK 2nd Test: बाबर आजम के अर्धशतक ने पाकिस्तान को संभाला

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2021 08:12 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 08:12 pm IST

कप्तान बाबर आजम की 60 रन की नाबाद पारी से पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर ठोस शुरुआत की है। 

BAN vs PAK 2nd Test Babar Azam half-century took over Pakistan- India TV Hindi
BAN vs PAK 2nd Test Babar Azam half-century took over Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट ढाका में खेला जा रहा है।
  • बाबर आजम ने पहले दिन 60 रन की नाबाद पारी खेली।
  • सीरीज का पहला मैच जीतकर पाकिस्तान 1-0 से आगे चल रही है।

ढाका। कप्तान बाबर आजम की 60 रन की नाबाद पारी से पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार को यहां पहले दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर ठोस शुरुआत की है। बारिश के कारण पहले दिन 57 ओवर को ही खेल हो सका। स्टंप्स के समय बाबर के साथ अजहर अली 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 91 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। 

मोहम्मद सिराज ने रॉय टेलर के विकेट को बताया खास, साथ कही ये बात

बाबर ने पारी के 50वें ओवर में मेहदी हसन मेराज (बिना किसी सफलता के 31 रन) की गेंद पर दो रन लेकर टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 99 गेंद की अपनी नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। अधिक सतर्कता से बल्लेबाजी कर रहे अजहर ने 112 गेंद की अब तक की पारी में चार चौके लगाये है। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद आबिद अली और अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलायी। तैजुल इस्लाम ने पारी के 19वें ओवर में शफीक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। शफीक ने 50 गेंद में 25 रन बनाये। 

IND vs NZ: शुभमन गिल की चोट पर बीसीसीआई ने जारी किया अपडेट

उन्होंने इसके बाद आबिद को भी बोल्ड कर उनकी 81 गेंद में 39 रन की पारी को खत्म किया। इस्लाम ने 17 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट लिये है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही दो मैचों की इस श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान ने आठ विकेट से अपने नाम किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल