1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BBL: मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ियों समेत स्टाफ के 15 सदस्य हुए कोविड से संक्रमित

BBL: मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ियों समेत स्टाफ के 15 सदस्य हुए कोविड से संक्रमित

 Reported By: IANS
 Published : Dec 31, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Dec 31, 2021 02:57 pm IST

कोविड के आरटीपीसीआर टेस्ट में 15 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद अब पूरे टूर्नामेंट पर खतरा मंडराने लगा है।

BBL, Melbourne Stars, cricket, sports- India TV Hindi
Melbourne Stars Image Source : GETTY

Highlights

  • बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स टीम के 15 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं
  • संक्रमितों में खिलाड़ी समेत स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य भी शामिल हैं

बिग बैश लीग (बीबीएल) की ओर से मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ी कोविड के संक्रमण की चपेट में हैं। टीम के सात खिलाड़ी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, आठ सदस्य सहयोगी स्टाफ के भी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को एक स्टाफ सदस्य के संक्रमित होने के बाद मैच को स्थगित कर दिया गया था। 

कोविड के आरटीपीसीआर टेस्ट में 15 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद अब पूरे टूर्नामेंट पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं, मेलबर्न टीम को अपना अगला मैच पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ रविवार चार जनवरी को खेला जाना है।

मेलबर्न स्टार्स के प्रवक्ता ने कहा कि टीम के सात खिलाड़ियों और आठ स्टाफ मेंबर्स का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। 

गुरुवार को भी एक सदस्य संक्रमित पाए गए थे। इसी के बाद सभी का कोविड टेस्ट कराया गया था। जिन लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया है, उन्हें सात दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल