1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने ले लिया बड़ा एक्शन, फिक्सिंग की वजह से लीग के पुराने मालिक को किया बैन

BCCI ने ले लिया बड़ा एक्शन, फिक्सिंग की वजह से लीग के पुराने मालिक को किया बैन

 Published : Apr 19, 2025 09:55 am IST,  Updated : Apr 19, 2025 10:28 am IST

मुंबई टी20 लीग में सोबो सुपरसोनिक्स के पूर्व सह मालिक गुरमीत सिंह भामराह को फिक्सिंग की वजह से बैन कर दिया है। फिक्सिंग के लिए उन्होंने प्लेयर्स से संपर्क किया था।

मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम- India TV Hindi
मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई टी20 लीग फ्रेंचाइजी के पूर्व सह मालिक गुरमीत सिंह भामराह को फिक्सिंग के लिए संपर्क करने के लिए बैन कर दिया है। वह लीग में सोबो सुपरसोनिक्स के सह मालिक थे। भामराह ने धवल कुलकर्णी और भाविन ठक्कर से टूर्नामेंट 2019 चरण के दौरान फिक्सिंग के लिए संपर्क किया था। इसी वजह से बीसीसीआई ने उन पर बैन लगा दिया है।

बैन की अवधि नहीं बताई

गुरमीत सिंह भामराह बंद हो चुकी जीटी20 कनाडा से भी जुड़े थे और अब मुंबई टी20 लीग का हिस्सा भी नहीं हैं। इस लीग को साल 2019 के बाद दोबारा शुरू किया जा रहा है। आदेश की प्रति में यह नहीं बताया गया है कि उन पर बैन कितने दिनों का होगा। BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने आगे सिफारिश की थी कि संहिता के अनुच्छेद 4 और अनुच्छेद 5 के प्रावधानों के तहत प्रतिवादी के खिलाफ उचित आदेश पारित किए जा सकते हैं। BCCI की एसीयू संहिता के अनुसार अनुच्छेद 2.1.1 या 2.1.2 या 2.1.3 या 2.1.4 के तहत किसी भी अपराध में कम से कम पांच साल और अधिकतम आजीवन बैन का होगा। 

गुरमीत सिंह भामराह के कहने पर सोनू वासन ने किया था भाविन ठक्कर से संपर्क

आदेश की प्रति में कहा गया है कि सोनू वासन नाम के शख्स ने मालिक गुरमीत सिंह भामराह के कहने पर मैच फिक्स करने के लिए भाविन ठक्कर से संपर्क किया था। खिलाड़ियों ने भामराह को ‘पाजी’ कहा। इसके अनुसार बातचीत की प्रतिलिपि से पता चलता है कि सोनू ने प्रतिवादी की ओर से ठक्कर को पैसे और अन्य लाभ की पेशकश की। प्रतिवादी की ओर से किए गए पूरे प्रस्ताव को सही ठहराते हुए सोनू ने भाविन ठक्कर से कहा कि इस मामले में वह जो भी फैसला लेना चाहे, वासन उसे प्रतिवादी को बता देंगे। कुलकर्णी से किए गए संपर्क के बारे में आदेश में केवल यह कहा गया है कि उनका ‘बयान एसीयू द्वारा दर्ज किया गया था। 

ऐसा रहा धवल कुलकर्णी का करियर

धवल कुलकर्णी ने भारतीय टीम के लिए साल 2014 में वनडे में डेब्यू किया था। इससे बाद उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 2016 में खेला। उनके नाम पर 12 वनडे मैचों में 19 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने 3 प्लेयर्स की तारीफ की, एक को बताया IPL का सबसे अच्छा बॉलर

घर पर मैच हारने पर RCB की भयंकर बेइज्जती, IPL 2025 में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली इकलौती टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल