IND W vs UAE W Women T20 Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और यूएई महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में यूएई की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में पिछले मुकाबले में चोटिल होने वाली श्रेयंका पाटिल की जगह पर तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया गया है। यूएई के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 201 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 123 रन ही बना सकी। इस तरह से टीम इंडिया ने मुकाबला 78 रनों से जीत लिया। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए।
महिला टी20 एशिया कप में भारत बनाम यूएई मैच का लाइव स्कोर