1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Kane Williamson released IPL: सनराइजर्स से टूटा विलियमसन का याराना, बढ़ गया हैदराबाद के पर्स का वजन

Kane Williamson released IPL: सनराइजर्स से टूटा विलियमसन का याराना, बढ़ गया हैदराबाद के पर्स का वजन

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Nov 15, 2022 06:29 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 06:29 pm IST

Kane Williamson released IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने अगले सीजन के लिए होने वाले ऑक्श से पहले अपने पर्स में भारी रकम जमा करने के लिए अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया।

Kane Williamson in IPL- India TV Hindi
Kane Williamson in IPL Image Source : GETTY

Kane Williamson released IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान और 2022 कैंपेन के अपने सबसे महंगे खिलाड़ी का साथ छोड़ दिया। आईपीएल की हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने केन विलियमसन को बाजार के हवाले कर दिया। टीम ने न्यूजीलैंड के कप्तान को रिलीज करने का ऐलान कर दिया है।

टूट गया 8 साल पुराना याराना

Kane Williamson with his Sunrisers Hyderabad teammates
Image Source : GETTYKane Williamson with his Sunrisers Hyderabad teammates

केन विलियमसन पिछले 8 साल से लगातार हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ कुल 76 मैच खेले जिसमें से 46 में उन्होंने टीम की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 36.22 के औसत से 2101 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 126.03 का रहा।

विलियमसन को रिलीज करने से बढ़ा सनराइजर्स के पर्स का वजन

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 ऑक्शनन में तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इन तीन खिलाड़ियों में विलियमसन भी शामिल थे जिसे इस टीम ने 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, जिसने कीवी कप्तान को आईपीएल में सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया था। उनके अलावा सनराइजर्स ने 2 घरेलू प्लेयर्स अब्दुल समद और उमरान मलिक को अपने साथ बनाए रखा था।

विलियमसन की कप्तानी में निराशाजनक रहा पिछला सीजन

केन विलियमसन को रिलीज करने से सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में भारी रकम का बचना लाजिमी है जो 2023 में होने वाले ऑक्शन में उसे कई विकल्प उपलब्ध करा सकता है। विलियमसन की कप्तानी में हैदराबाद का पिछला सीजन खासा निराशाजनक रहा था। इस सीजन में खेले 14 मैचों में समराइजर्स को सिर्फ 6 मैच में जीत मिली थी। यह फ्रेंचाइजी आईपीएल 2022 में 10 टीमों के टेबल में 8वें स्थान पर रही थी।

शानदार प्रदर्शन के बाद विलियमसन के प्रदर्शन में गिरावट

केन विलियमसन ने 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदाराबाद को फाइनल में पहुंचाया था। इस सीजन में उन्होंने 142.44 के स्ट्राइक रेट और 52 के औसत से 735 रन बनाए। साल 2021 में उन्हें टीम का रेग्यूलर कप्तान बनाया गया जिसके बाद उनके प्रदर्शन में जबरदस्त गिरावट आई। महज 2 सालों में हालात ऐसे हो गए कि हैदराबाद की टीम को केन विलियमसन की रिलीज करने का फैसला करना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल