1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने बताया इस वजह से टीम के खिलाड़ी यूएई में कर रहे हैं दमदार प्रदर्शन

मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने बताया इस वजह से टीम के खिलाड़ी यूएई में कर रहे हैं दमदार प्रदर्शन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 05:40 pm IST

कोच जयवर्धने का मानना है कि मुंबई के खिलाड़ियों ने यूएई के वातावरण में खुद को बहुत जल्दी ढाल लिया है।

Mahela Jayawardene, Mumbai Indians, IPL, Rohit Sharma, KKR- India TV Hindi
Mumbai Indians  Image Source : IPL 2020.COM

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर प्रसंशा की है। कोच जयवर्धने का मानना है कि मुंबई के खिलाड़ियों ने यूएई के वातावरण में खुद को बहुत जल्दी ढाल लिया है। यही कारण है कि टीम ने अबतक सात मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा, ''एक कोच के तौर पर इस तरह के टूर्नामेंट में आसान नहीं होता है। हां, शुरुआत में हमारी शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन इसके बाद हमने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। हमें पता है कि कुछ खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं बस जरुरत है कि टूर्नामेंट के मध्य उसे बरकरार रखें।''

जयवर्धने ने कहा, ''हम यहां के वातावरण को बहुत तेजी के साथ समझा, यही कारण है कि हम बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं। टूर्नामेंट में अब हम अपना आठवां मैच खेलने जा रहे हैं। ऐसे में टीम के खिलाड़ियों को इसकी पूरी समझ है और इसके लिए वह तैयार हैं।''

आपको बता दें कि मुंबई की टीम को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके आरसीबी के हाथों सुपरओवर में हार मिली थी। हालांकि इसके बाद टीम ने दमदार वापसी की।

टूर्नामेंट में मिली दो हार के बाद मुंबई ने पांच मैचों में जीत दर्ज की और लीग के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल