1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : पर्पल कैप की रेस में रबाडा को पछाड़ते हुए बुमराह ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

IPL 2020 : पर्पल कैप की रेस में रबाडा को पछाड़ते हुए बुमराह ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 06, 2020 09:54 am IST,  Updated : Nov 06, 2020 09:54 am IST

बुमराह ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज धवन (0), कप्तान श्रेयस अय्यर (12), मार्कस स्टोईनिस और डेनियल सैम्स (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

IPL 2020 : पर्पल कैप की रेस...- India TV Hindi
IPL 2020 : पर्पल कैप की रेस में रबाडा को पछाड़ते हुए बुमराह ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम Image Source : PTI

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराते हुए छठी बार IPL फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में बुमराह ने 4 अहम विकेट चटकाते हुए अपने T20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

बुमराह ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज धवन (0), कप्तान श्रेयस अय्यर (12), मार्कस स्टोईनिस और डेनियल सैम्स (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस शानदार स्पैल की मदद से बुमराह न केवल IPL 2020 के पर्पल कैप की रेस में कगिसो रबाडा (25) को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गए बल्कि IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए।

IPL 2020 में बुमराह 27 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार थे जिन्होंने 2017 में कुल 26 विकेट अपने नाम किए थे। 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 27 जसप्रीत बुमराह (2020)*
  • 26 भुवनेश्वर कुमार (2017)
  • 24 हरभजन सिंह (2013)
  • 24 जयदेव उनादकट (2017)

दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए जसप्रीत बुमराह को मैन आफ द मैच चुना गया। टीम को फाइनल में पहुंचाने के बाद बुमराह ने कहा, "मैं विकेट लेने के बारे में नहीं सोचता। मुझे एक भूमिका दी गयी है और मैं उसे अच्छी तरह से निभाने पर ध्यान देता हूं। ओस को देखते हुए शुरू में विकेट लेना महत्वपूर्ण था। मैं कभी परिणाम पर ध्यान नहीं देता। जब भी मैंने ऐसा किया, मुझे यह मुश्किल लगा।"

बोल्ट के साथ गेंदबाजी करने के बारे में उन्होंने कहा, "मैं पहली बार ट्रेंट के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रहती है। वे कुशल गेंदबाज है। हम अलग तरह से गेंदबाजी करने और भिन्न परिस्थितियों में गेंदबाजी करने पर बात करते हैं।"

(With PTI inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल