1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नहाने से पहले बालों में लगा लें इस मसाले से बना मास्क, हेयर फॉल की समस्या होगी कंट्रोल

नहाने से पहले बालों में लगा लें इस मसाले से बना मास्क, हेयर फॉल की समस्या होगी कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 13, 2026 11:29 pm IST,  Updated : May 13, 2026 11:29 pm IST

Hair Fall Home Remedy: ​अगर आपका बाल भी बहुत ज़्यादा झड़ रहा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप इस बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आज़माए।

हेयर फॉल कंट्रोल - India TV Hindi
हेयर फॉल कंट्रोल Image Source : YOUTUBE - @PRIYA'SBEAUTYTIPS

बालों का लगातार झड़ना आजकल एक आम समस्या है। धूल-मिट्टी, तनाव, खराब खानपान और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स बालों को कमजोर बना देते हैं। ऐसे में मेथी और कलौंजी से बना घरेलू हेयर मास्क आपके बालों को नेचुरल पोषण देने में मदद कर सकता है। अगर, इस मास्क को नहाने से पहले बालों में लगाया जाए, तो हेयर फॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

मेथी और कलोंजी का मिश्रण बालों के लिए क्यों हैं फायदेमंद?

मेथी और कलौंजी का मिश्रण बालों के लिए एक पावर-पैक नुस्खा है, जो मुख्य रूप से प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत कर हेयर फॉल रोकता है, डैंड्रफ खत्म करता है, समय से पहले सफेद होने से बचाता है और नए बाल उगाने में भी मदद करता है।

कैसे बनाएं हेयर मास्क?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक कप मेथी का बीज और एक कप कलोंजी लें। अब गैस ऑन करें और उसपर एक गहरा बर्तन रखें।

  • दूसरा स्टेप: इसमें तीन गिलास पानी, मेथी का बीज और एक कप कलोंजी डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबालें।

  • तीसरा स्टेप: अब, इस पानी को डेढ़ गिलास होने तक पकाएं। जब, पानी आधा हो जाए तब गैस बंद कर दें।

  • चौथा स्टेप: अब इस पानी को ठंडा करें और एक स्प्रे बॉटल में ट्रांसफर करें। आपका हेयर मिस्ट बनकर तैयार है।

  • पांचवा स्टेप: अब बचे हुए मेथी और कलौंजी को एक मिक्सर जार में पीस लें और इस मिश्रण में एक चम्मच ओलिव ऑयल और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं और एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है। 

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

बाल धोने से दो घंटे पहले हेयर मास्क को अपने स्कैप्ल पर लगाएं। आप इस दौरान हेयर मिस्ट को भी मांग निकालकर स्प्रे करें। तय समय के बाद, अपना हेयर वॉश करें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होगी और हेयर फॉल भी कंट्रोल होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल