1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 में कोरोना ने लगाई सेंध, दिल्ली कैपिटल्स का सदस्य आया वायरस की चपेट में

IPL 2022 में कोरोना ने लगाई सेंध, दिल्ली कैपिटल्स का सदस्य आया वायरस की चपेट में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2022 05:41 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 05:41 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कोरोना वायरस ने सेंध लगा दी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। IPL ने अपनी मीडिया अपडेट में ये जानकारी दी है। IPL के 15वें सीजन में कोरोना का मामला सामने आने से BCCI की चिंता बढ़ गई है।

IPL ने मीडिया अपडेट में बताया, "दिल्ली कैपिटल्स के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट को COVID-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए हैं और इस समय आइसोलेशन में हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।"

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल