1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कोलकाता के रिंकू सिंह को बना दिया स्टार, जानिए कैसे

IPL 2022 : राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कोलकाता के रिंकू सिंह को बना दिया स्टार, जानिए कैसे

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 03, 2022 04:16 pm IST,  Updated : May 03, 2022 04:16 pm IST

केकेआर बनाम आरआर मैच के बाद एक खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है। वे हैं केकेआर के रिंकू सिंह।

Rinku Singh- India TV Hindi
Rinku Singh Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • आईपीएल में रिंकू सिंह को इस बार केकेआर ने अपने पाले में किया है
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 55 लाख रुपये में खरीदा था
  • रिंकू सिंह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बने प्लेयर आफ द मैच

आईपीएल 2022 में सोमवार को एक बड़ा ही रोचक मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने सामने थीं। केकेआर के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी था। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मैच जीता भी लिया और दो अंक भी अर्जित कर लिए। इस तरह से कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए प्लेआफ के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं। हालांकि उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। केकेआर बनाम आरआर मैच के बाद एक खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है। वे हैं केकेआर के रिंकू सिंह। रिंकू सिंह ने सोमवार को खेले गए मैच में शानदार बल्लेबाजी की और बिना आउट हुए टीम को जीत दिला दी। दरअसल रिंकू सिंह को स्टार बनाने में कहीं न कहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का भी बड़ा हाथ है। 

दरअसल केकेआर और आरआर के बीच जो मैच खेला गया, उसमें राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए और केकेआर के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा। मैच के 12 वें ओवर को लेकर आए ट्रेंट बोल्ट। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा स्ट्रोक खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए और गेंद उनके ग्लव्स से छूकर पीछे संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई। गेंदबाज और विकेट कीपर ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। कप्तान और विकेट कीपर संजू सैमसन ने तुरंत डीआरएस लिया और तीसरे अंपायर ने ​जब रीप्ले देखा तो पता चला कि कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। इस दौरान एक छक्का और तीन चौके उन्होंने लगाए। श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए रिंकू सिंह। जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। रिंकू सिंह ने कुछ देर तो संभलकर खेला, लेकिन उसके बाद अपने अंदाज में स्ट्रोक खेलने शुरू कर ​दिए। केकेआर की इस जीत में रिंकू सिंह का बड़ा योगदान रहा। रिंकू सिंह ने 23 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके और एक छक्का मारा। साथ ही वे आखिर तक आउट भी नहीं हुए।

अब आप सोच रहे होंगे कि रिंकू सिंह को स्टार बनाने में संजू सैमसन का क्या योगदान है। तो जरा स​मझिए, जब कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए तब अंपायर ने तो उन्हें आउट दिया ही नहीं था। अगर संजू सैमसन डीआरएस नहीं लेते तो श्रेयस अय्यर आउट नहीं होते और खेलते रहते। अगर श्रेयस अय्यर आउट नहीं होते तो रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए कैसे आते। अगर वे बल्लेबाजी के लिए नहीं आते तो लोग उन्हें जानते कैसे और वे इस तरह की बल्लेबाजी कैसे कर पाते। यानी रिंकू सिंह को स्टार बनाने में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बड़ा योगदान रहा। वे इस मैच में प्लेयर आफ द मैच भी बने। देखना होगा कि केकेआर की टीम जो आगे अपने मैच खेलेगी, उसमें रिंकू सिंह कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।