1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेलः खिलाड़ियों के साथ भेदभाव! इकोनॉमी क्लास में मेडलिस्ट और बिजनेस क्लास में अधिकारी

एशियाई खेलः खिलाड़ियों के साथ भेदभाव! इकोनॉमी क्लास में मेडलिस्ट और बिजनेस क्लास में अधिकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2018 08:44 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 08:44 pm IST

एशियाई खेलों में भारत के उप मिशन प्रमुख आर के सचेती इंडोनेशिया में इन खेलों के समापन के बाद विमान की बिजनेस क्लास में यात्रा कर स्वदेश लौटे जबकि खिलाड़ियों को यहां से इकोनॉमी क्लास में भेजा गया।

एशियाई खेल- India TV Hindi
एशियाई खेल Image Source : PTI

जकार्ता। एशियाई खेलों में भारत के उप मिशन प्रमुख आर के सचेती इंडोनेशिया में इन खेलों के समापन के बाद विमान की बिजनेस क्लास में यात्रा कर स्वदेश लौटे जबकि खिलाड़ियों को यहां से इकोनॉमी क्लास में भेजा गया। 

जकार्ता से सिंगापुर जाने वाली विमान संख्या एसक्यू 967 से यात्रा कर रहे भारतीय वॉलीबाल दल के एक सदस्य ने बताया कि ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते है और उन्हें तब तक इससे कोई परेशानी नहीं है जब तक अधिकारी भी ऐसा करें। 

दल के सदस्य ने कहा, ‘‘हम उनके कारण यहां नहीं है, वे यहां हमारे कारण यहां हैं। मुझे इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन इन अधिकारियों को भी हमारी जैसी सीटें मिलनी चाहिए ना कि हमसे बेहतर।’’ सचेती ने हालांकि बचाव में कहा कि उन्होंने अपने एयर माइल्स का इस्तेमाल कर बिजनेस क्लास में यात्रा की। 

भारतीय मुक्केबाजी संघ के इस शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें भी इकोनॉमी क्लास में ही यात्रा करना था लेकिन मैंने अपने एयर माइल्स का इस्तेमाल कर उसे अपग्रेड किया।’’ 

खेल मंत्रालय ने भी इस विवादित अधिकारी के उप मिशन प्रमुख के तौर पर मौजूदगी पर सवाल उठाया था लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ ने उन्हें अपने खर्चे पर भेजा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल