1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक से पहले अभ्यास के लिये शनिवार को इटली जाएंगे भारतीय मुक्केबाज

ओलंपिक से पहले अभ्यास के लिये शनिवार को इटली जाएंगे भारतीय मुक्केबाज

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2021 08:50 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 08:50 pm IST

छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकोम (51 किग्रा) ने खेल शुरू होने तक पुणे के सेना खेल संस्थान में ही अभ्यास करने का निर्णय किया है। 

Indian, Olympics, - India TV Hindi
Boxing   Image Source : GETTY

ओलंपिक में जगह बना चुके नौ मुक्केबाजों में से आठ मुक्केबाज अपने अभ्यास सहयोगियों के साथ शनिवार की सुबह इटली के लिये रवाना होंगे जहां वे 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकोम (51 किग्रा) ने खेल शुरू होने तक पुणे के सेना खेल संस्थान में ही अभ्यास करने का निर्णय किया है। 

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पांच पुरुष मुक्केबाज - अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष चौधरी (75 किग्रा), और सतीश कुमार (+91 किग्रा) के साथ पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा) और स्ट्रैंड्जा मेमोरियल के रजत विजेता पूर्व दीपक कुमार (52 किग्रा) भी शिविर में हिस्सा लेंगे। 

यह भी पढ़ें- WTC FINAL, IND vs NZ : बारिश कारण धुला पहले दिन का खेल, मैदान पर नहीं उतर सके खिलाड़ी

टीम 10 जुलाई तक असीसी में रहेगी जहां से स्वदेश लौटेगी और फिर ओलंपिक खेल शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले तोक्यो रवाना होगी। 

मैरीकोम के अलावा जिन महिला मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है उनमें सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल