1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना को अलविदा कहने के बाद मेसी ने मिलाया PSG से हाथ, किया 2 साल का करार

बार्सिलोना को अलविदा कहने के बाद मेसी ने मिलाया PSG से हाथ, किया 2 साल का करार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 11, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 04:02 pm IST

क्लब द्वारा शेयर किए गए मेसी के बयान में कहा गया, "मैं अपने करियर का नया चैप्टर पैरिस सेंट-जर्मेन के साथ शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।"

Lionel Messi Signs Two-Year Contract With Paris...- India TV Hindi
Lionel Messi Signs Two-Year Contract With Paris Saint-Germain After Leaving Barcelona Image Source : TWITTER HANDLE/@PSG_ENGLISH

अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 21 सालों के बाद एफसी बार्सिलोना को पिछले हफ्ते अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने पैरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के साथ दो सालों का करार किया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को फ्रेंच क्लब ने दी है। 34 वर्षीय मेसी अब नंबर-30 की जर्सी पहने नजर आएंगे। नंबर-30 की जर्सी वे तब पहना करते थे जब उन्होंने अपना करियर बार्सिलोना के साथ शुरू किया था।

क्लब द्वारा शेयर किए गए मेसी के बयान में कहा गया, "मैं अपने करियर का नया चैप्टर पैरिस सेंट-जर्मेन के साथ शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। इस क्लब के बारे में सबकुछ मेरे फुटबॉल एंबीशन को मैच करता है। मुझे पता है कि खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ कितने प्रतिभाशाली हैं।"

EXCLUSIVE | हम यहीं नहीं रुकेंगे, अगले ओलंपिक में मेडल का रंग बदलना है : मनप्रीत सिंह

पिछले हफ्ते मेसी ने बार्सिलोना को अलविदा कहा और मंगलवार को वे पैरिस के ली बॉर्गेट एयरपोर्ट पर लैंड हुए। वहां उनका स्वागत ढेर सारे पीएसजी फैंस ने किया। फैंस ने क्लब के पार्क डेस प्रिंसेस और जिस होटल में मेसी और उनकी पत्नी एंटॉनेला और उनके तीनों बच्चे ठहरने वाले थे, वहां जमावड़ा लगा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल