1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : रीयाल मैड्रिड के खिलाड़ियों और कोच के वेतन में होगी दस प्रतिशत की कटौती

कोरोना वायरस : रीयाल मैड्रिड के खिलाड़ियों और कोच के वेतन में होगी दस प्रतिशत की कटौती

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 11:46 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 11:46 am IST

क्लब के कुछ शीर्ष अधिकारी वेतन में कटौती पर सहमत हो गये हैं जो 20 प्रतिशत तक जा सकता है लेकिन यह बाकी सत्र की परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

Football, La Liga, News, Real Madrid, English, Coronavirus- India TV Hindi
Football Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

रीयाल मैड्रिड के खिलाड़ी और कोच कोरोना वायरस महामारी के कारण राजस्व को हुए नुकसान में मदद के लिये अपने वेतन में कम से कम दस प्रतिशत की कटौती करने पर सहमत हो गये हैं। क्लब ने कहा कि यह फैसला उनकी फुटबॉल और बास्केटबॉल टीमों पर लागू होगा। 

क्लब के कुछ शीर्ष अधिकारी वेतन में कटौती पर सहमत हो गये हैं जो 20 प्रतिशत तक जा सकता है लेकिन यह बाकी सत्र की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। 

साथी स्पेनिश क्लब सेविला ने भी बुधवार को कहा कि महामारी के दौरान कार्य की लागत कम करने के लिये वह अपने खिलाड़ियों और अन्य कर्मचारियों को अवकाश पर रखेगा। 

स्पेनिश लीग ने अनुमान लगाया है कि अगर महामारी के कारण प्रतियोगिताएं शुरू नहीं होती है तो क्लबों को संयुक्त रूप से एक अरब यूरो का नुकसान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल