1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. '2021 में नहीं हुआ टोक्यो ओलंपिक तो हमें एक और विलंब के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए'

'2021 में नहीं हुआ टोक्यो ओलंपिक तो हमें एक और विलंब के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 02:26 pm IST

खेलों में और देरी से जुड़ा सुझाव हरयुकी ताकाहाशी ने दिया। उन्होंने जापानी खेल समाचार पत्र निक्कान स्पोर्ट्स को दिये एक साक्षात्कार में यह बात कही।

'Tokyo Olympics didn't happen in 2021, then we should start preparing for another delay'- India TV Hindi
'Tokyo Olympics didn't happen in 2021, then we should start preparing for another delay' Image Source : AP

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के कार्यकारी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि अगर अगले साल भी इन खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो इसे और बाद में कराने का समर्थन किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

खेलों में और देरी से जुड़ा सुझाव हरयुकी ताकाहाशी ने दिया। उन्होंने जापानी खेल समाचार पत्र निक्कान स्पोर्ट्स को दिये एक साक्षात्कार में कहा,‘‘हमारी प्राथमिकता एकजुट होकर 2021 की गर्मियों में खेलों (ओलंपिक) को आयोजित करने का है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह संभव नहीं हुआ तो हमें एक और विलंब के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।’’ 

ये भी पढ़ें - सरकार से सहमति मिलने पर यूएस ओपन का आयोजन करने को तैयार है अमेरिकी टेनिस संघ

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष योशीरो मोरी ने हालांकि ओलंपिक में और देरी से इनकार करते हुए कहा था कि अगर यह 23 जुलाई 2021 को शुरु नहीं हुआ तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। 

ताकाहाशी इन खेलों के आयोजन के लिए काफी मेहनत कर रहे है। उन्हें आईओसी सदस्यों की पैरवी करने करने के के लिए तोक्यो ओलंपिक नीलामी बोली समिति से कथित तौर पर लाखों डॉलर मिले थे। ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में 2013 में इसकी मेजबानी की दौड़ में मैड्रिड और इस्तांबुल भी शामिल थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल