1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बिना फैंस के फुटबॉल नहीं बल्कि क्रिकेट को होगी ज्यादा समस्या - बाइचुंग भूटिया

बिना फैंस के फुटबॉल नहीं बल्कि क्रिकेट को होगी ज्यादा समस्या - बाइचुंग भूटिया

 Reported By: IANS
 Published : May 19, 2020 04:27 pm IST,  Updated : May 19, 2020 04:27 pm IST

कोविड-19 के कारण पूरे विश्व में खेल गतिविधयां रुकी हुई थीं लेकिन रविवार से जर्मन लीग शुरू हुई है।

Baichung Bhutia- India TV Hindi
Baichung Bhutia Image Source : BAICHUNG BHUTIA INSTA

कोलाकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि बिना दर्शकों के फुटबॉल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा क्योंकि इस खेल का स्वभाव अलग है। कोविड-19 के कारण पूरे विश्व में खेल गतिविधयां रुकी हुई थीं लेकिन रविवार से जर्मन लीग शुरू हुई है।

भूटिया ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में फुटबॉल को कोई परेशानी नहीं होगी।"

इस पूर्व स्ट्राइकर ने कहा कि खाली स्टेडियमों से क्रिकेट को फर्क पड़ेगा लेकिन फुटबॉल का स्वभाव जैसा है उसे देखते हुए वह फिर भी आर्कषक रहेगी। 43 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, "मुझे लगता है कि बिना दर्शकों के क्रिकेट काफी मुश्किल है क्योंकि फुटबॉल में काफी रोमांच होता है, लेकिन क्रिकेट को मुश्किल होगी। फुटबॉल.. इस खेल मे हमेशा रोमांच होता है इसलिए लोग इससे बोर नहीं होते। हमने क्रिकेट में देखा है, जब भीड़ नहीं होती तो लोग टेस्ट मैच नहीं देखते।"

ये भी पढ़े : कोविड-19 के बाद मुक्केबाजों को लय में आने के लिए लगेगा दो हफ्ते का समय - अमित पंघाल

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का फाइनल बिना दर्शकों के खेला गया था जबकि आई-लीग के मैच बचे थे लेकिन फिर भी उसे रद्द कर दिया गया था। भारत के नए सीजन की शुरुआत नवंबर से पहले मुश्किल लग रही है लेकिन अगर बिना दर्शकों के मैच नया चलन होंगे तो लोगबाग इसके आदी हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, "मैंने बुंदेसलीगा के मैच देखे। लेकिन यह अच्छी बात है क्योंकि कम से कम हमें लाइव मैच देखने को तो मिल रहे हैं। यह थोड़ा अजीब था लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ आप इसके आदी हो जाओगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल