1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांस के फुटबॉलर उस्मान डेम्बेले ने जीता बैलोन डी'ओर अवॉर्ड, एताना बोन्मटी ने रचा इतिहास

फ्रांस के फुटबॉलर उस्मान डेम्बेले ने जीता बैलोन डी'ओर अवॉर्ड, एताना बोन्मटी ने रचा इतिहास

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 23, 2025 08:07 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 08:08 am IST

फ़्रांस के फुटबॉलर उस्मान डेम्बेले ने बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीतकर कमाल कर दिया है। उस्मान डेम्बेले का यह पहला बैलोन डी'ओर अवॉर्ड है।

Ousmane Dembel and Aitana Bonmati- India TV Hindi
उस्मान डेम्बेले और एताना बोन्मटी Image Source : AP

पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के स्टार विंगर उस्मान डेम्बेले ने बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। उस्मान डेम्बेले का यह पहला बैलोन डी'ओर अवॉर्ड है। उन्हें पेरिस में आयोजित समारोह में 2025 का बैलन डी’ऑर खिताब दिया गया। 28 साल के फ्रांसीसी फुटबॉलर ने बार्सिलोना के लामिन यमाल और अपने क्लब साथी विटिन्हा को पछाड़कर फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार पर कब्जा जमाया।

उन्होंने पिछले सीजन PSG के लिए 53 मैचों में 35 गोल किए। साथ ही 14 गोल असिस्ट किए। इस शानदार प्रदर्शन के चलते वह बैलोन डी'ओर जीतने में सफल रहे। डेम्बेले के लिए यह सफलता बेहद खास है, क्योंकि पिछले कई सालों में वह चोट और निरंतरता की कमी से जूझते रहे थे। लेकिन इस सीजन उन्होंने वह स्थिरता और क्लास दिखाई जिसकी उनसे उम्मीद थी। इससे पहले उन्हें चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिल चुका है, जिसने PSG की ऐतिहासिक यूरोपीय विजय में उनके अहम योगदान को साबित किया।

महिला कैटेगिरी में बोन्मटी का जलवा

महिला कैटेगिरी में बार्सिलोना की मिडफील्डर एताना बोन्मटी ने लगातार तीसरी बार बैलोन डी'ओर जीतकर इतिहास रच दिया। 26 साल की स्पेनिश स्टार ने इस बार भी अपने शानदार खेल और निरंतरता से महिला फुटबॉल में अपनी बादशाहत कायम रखी, भले ही बार्सिलोना का यूरोपीय अभियान उम्मीद के मुताबिक न रहा हो।

जियानलुइगी डोनारुम्मा ने जीती याशिन ट्रॉफी 

थिएटर डु शातले, पेरिस में आयोजित 69वें बैलन डी’ऑर अवॉर्ड्स समारोह में PSG के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा को याशिन ट्रॉफी (बेस्ट गोलकीपर) से नवाजा गया। वहीं, बार्सिलोना की विकी लोपेज़ को विमेंस कोपा ट्रॉफी मिली। इंग्लैंड मैनेजर सरिना वीगमैन और चेल्सी की गोलकीपर हन्ना हैम्पटन भी महिला कैटेगिरी में पुरस्कार पाने वालों में रहीं। इसके अलावा PSG को क्लब ऑफ द सीजन घोषित किया गया। 

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने फाइनल की ओर बढ़ाए कदम, भारत के बाद कौन है दूसरे नंबर की टीम

अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में कर ली रोहित शर्मा की बराबरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल