1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 70 Pro में बड़ा प्राइस कट, Flipkart Sale में कीमत रह गई आधी

Motorola Edge 70 Pro में बड़ा प्राइस कट, Flipkart Sale में कीमत रह गई आधी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 07, 2026 03:03 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 03:03 pm IST

Motorola Edge 70 Pro को फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदने का मौका है। इस फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।

motorola edge 70 pro- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 प्रो Image Source : MOTOROLA INDIA

Flipkart पर शुरू हुई Freedom Sale में मोटोरोला के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह फोन MRP से लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला ने इस फोन को अप्रैल में भारतीय बाजार में उतारा था। इसके अलावा कंपनी भारत में इस सीरीज के कई फोन भी पेश किए हैं, जिनमें Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion, Motorola Edge 70 Pro+ और Motorola Edge 70 Max शामिल हैं। 

Motorola Edge 70 Pro पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किए गए हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। Flipkart पर चल रही सेल में इस फोन को 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की MRP 69,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट सेल में मोटोराला का यह फोन MRP से 33,000 रुपये सस्ता मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 8 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन भारत में 6.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन में एक्सट्रीम AMOLED पैनल यूज किया गया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक की है। इसके डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। इस मिड बजट फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। यह 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 70 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Extreme
स्टोरेज 12GB RAM + 256GB
बैटरी 6500mAh, 90W
कैमरा 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 16
कीमत 41,999 रुपये से शुरू

यह फोन मैटलिक फ्रेम के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। फोन में 6,500mAh की सिलिकन बैटरी इस्तेमाल की गई है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

मोटोरोला के इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए मोटोरोला के इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट होगी तत्काल टिकट बुक, कर लें ये दो काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक