ACC
-
नेपाल में हुआ भीषण सड़क हादसा, 700 फीट गहरी खाई में जीप गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नेपाल की यह दुर्घटना न केवल यात्रा के खतरों को उजागर करती है, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं की कमी पर भी सवाल खड़े करती है। यदि समय पर बचाव और चिकित्सा पहुंच जाती, तो शायद कुछ जानें बचाई जा सकती थीं।
एशिया | Oct 25, 2025 01:43 pm IST -
UP की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की गाड़ी का एक्सीडेंट, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कठफोरी के पास हुआ हादसा
बेबी रानी मौर्य की गाड़ी के आगे चल रहे ट्रक का पहिया फटने से हादसा हुआ। हालांकि, इसमें कैबिनेट मंत्री बाल-बाल गईं, लेकिन उनकी फॉरच्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
उत्तर प्रदेश | Oct 24, 2025 11:43 pm IST -
Advertisement
-
दिवाली पर तस्वीर खिंचवा रही थी 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस, तभी हुआ दर्दनाक हादसा, आग की लपटों में झुलसा शरीर
दीपावली के दिन टीवी की फेमस एक्ट्रेस बड़े हादसे का शिकार हो गई। 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस की जान जैसे-तैसे बची। अब इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है और बताया कि कैसे उनकी जान बची।
टीवी | Oct 22, 2025 05:44 pm IST -
मामूली एक्सीडेंट के बाद जमकर चले चाकू, खंजर और लाठियां; तीन लोगों की हुई मौत
गुजरात के राजकोट में मामूली सड़क हादसे के बाद विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं।
गुजरात | Oct 20, 2025 05:37 pm IST -
Advertisement
-
प्रयागराज में बेकाबू जगुआर ने कई लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत; भीड़ ने किया हंगामा
यूपी के प्रयागराज जिले में एक बेकाबू जगुआर ने कई लोगों को रौंद दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर काबू पाने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश | Oct 19, 2025 06:56 pm IST -
महाराष्ट्र: नंदुरबार में बड़ा रोड एक्सीडेंट, पिक-अप पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत; 10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया है। तेज रफ्तार पिक-अप पलटने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
महाराष्ट्र | Oct 18, 2025 12:42 pm IST -
Advertisement
-
Accident Video: 15 साल की बच्ची ने दीवार में घुसा दी कार, हादसे का लाइव वीडियो देख कांप जाएंगे
Accident Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि, 15 साल की बच्ची ने दीवार में कार घुसा दी जिसके बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
वायरल न्यूज | Oct 16, 2025 08:37 am IST -
चंडीगढ़ में THAR कार ने बरपाया कहर, 2 सगी बहनों को कुचला, मच गया हड़कंप
चंडीगढ़ में एक थार कार ने दो बहनों को कुचल दिया है। इस घटना में एक बहन की मौत हो गई है और दूसरी की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2025 10:35 pm IST -
Advertisement
-
जैसलमेर में बड़ा हादसा, चलती बस में आग लगने से 20 की मौत, कई घायल
जैलसमेर में एक निजी बस में आग लग गई है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 16 लोग घायल हैं।
राजस्थान | Oct 14, 2025 11:57 pm IST -
बाइक बचाने के चक्कर में गई शख्स की जान, ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना
ग्रेटर नोएडा में एक युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। दरअसल, युवक बाइक के साथ जा रहा था और वह रेलवे ट्रैक पर ही गिर गया। इसी दौरान ट्रेन ने युवक को टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
उत्तर प्रदेश | Oct 13, 2025 01:22 pm IST -
Advertisement
-
बिहार: बेकाबू कार से सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को रौंदा, 8 घायल; भीड़ ने चालक को पीटा
बिहार के रोहतास जिले में एक कार ने सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में करीब 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बिहार | Oct 10, 2025 11:41 pm IST -
बस में खेलने की वजह से बच गई भाई-बहन की जान, हैरान कर देगी बिलासपुर के दर्दनाक हादसे की ये कहानी
हिमाचल के बिलासपुर में हुए भूस्खलन हादसे में बस के पिछले हिस्से में खेलने चले गए 2 मासूम भाई-बहन आरुषि और शौर्य की जान बच गई, जबकि उनके 4 परिजन मारे गए। 8 साल के शौर्य ने परिजनों की चिता को मुखाग्नि दी।
राष्ट्रीय | Oct 10, 2025 04:00 pm IST -
Advertisement
-
बुजुर्ग को रौंदकर भागा बोलेरो ड्राइवर, पकड़ने के लिए फिल्मी स्टाइल में लटक गए लोग; CCTV फुटेज आया सामने
एक बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर बोलेरो एक स्कॉर्पियो से टकरा गई।
राजस्थान | Oct 09, 2025 05:01 pm IST -
भीलवाड़ा: NH-158 पर ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, तबाह हुआ परिवार, पति-पत्नी की मौत, बेटा-बेटी और बहू घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। वहीं, बेटा-बेटी और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक दंपति चाय पत्ती के प्रसिद्ध होलसेल व्यापारी थे।
राजस्थान | Oct 09, 2025 03:31 pm IST -
Advertisement
-
नोएडा में थार के बाद अब लैंड रोवर डिफेंडर का कहर, एक साथ 6 वाहनों को मारी टक्कर
नोएडा में थार के बाद अब DEFENDER का कहर देखने को मिला है। गुलशन मॉल तिराहे के पास तेज़ रफ़्तार डिफेंडर कार ने कथित तौर पर खड़ी पांच कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे में कारें और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2025 02:56 pm IST -
महिला को छूते हुए निकल गया ट्रैवलर, आगे जाकर पलटा; सामने आया हैरान कर देने वाला CCTV फुटेज
दक्षिण कन्नड़ जिले में एक ट्रैवलर अचानक सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
राष्ट्रीय | Oct 06, 2025 01:06 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात के पाटन में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बाइक से टकराई वैन, 4 मौतें, 15 घायल, 2 की हालत गंभीर
रास्ते में निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में एक लेन बंद था और एक ही लेन से दोनों तरफ जाने वाले वाहन गुजर रहे थे। इस बीच एक वैन ने ओवरटेक करने की कोशिश में एक ट्रक और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
गुजरात | Oct 05, 2025 06:51 pm IST -
सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, 3 की दर्दनाक मौत; 2 की हालत गंभीर
चूरू में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सालासर धाम जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी।
राजस्थान | Oct 05, 2025 04:10 pm IST -
जमशेदपुर: खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 5 साल का बच्चा, टाउनशिप प्रबंधन की लापरवाही बनी मौत की वजह
खाना खाने के बाद आदर्श घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने टाउनशिप मैनेजमेंट की लापरवाही पर आक्रोश जताया है।
झारखण्ड | Oct 04, 2025 10:07 pm IST -
पूर्णिया में बड़ा हादसा, वंदे भारत ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत
जोगबनी से चलकर पाटलिपुत्र तक जाने वाली यह ट्रेन जब कस्बा रेलवे गुमटी के पास से गुजर रही थी उसी वक्त यह हादसा हुआ। मृतकों में सभी की उम्र 18 से 25 साल बताई जा रही है।
बिहार | Oct 03, 2025 12:12 pm IST