ARTIFICIAL INTELLIGENCE
-
AI को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी, Google, OpenAI, Microsoft की बढ़ेगी मुश्किल!
केन्द्र सरकार AI को रेगुलेटरी के दायरे में लाने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सरकार इसे लेकर कंसल्टेशन प्रक्रिया शुरू कर देगी। AI को रेगुलेटरी दायरे में लाने के बाद टेक कंपिनयों को अपने AI मॉडल को टेस्ट करने से पहले परमिशन लेने की जरूरत होगी।
न्यूज़ | Apr 05, 2024, 06:47 PM IST -
हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो 'आई' और AI दोनों बोलता है... बिल गेट्स और PM मोदी की बातचीत का वीडियो जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की मुलाकात सुर्खियों में है। दोनों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल रेवोल्यूशन, हेल्थकेयर, एजुकेशन समेत दुनिया के कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।
राष्ट्रीय | Mar 29, 2024, 09:44 AM IST -
Samsung के इन स्मार्टफोन्स को मिलने लगा Galaxy AI का सपोर्ट, क्या आपको मिला अपडेट?
स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने इस साल के शुरुआत में गैलेक्सी एस24 को लॉन्च करने के साथ ही गैलेक्सी एआई को भी लॉन्च किया है। सैमसंग ने अब इसे दूसरे स्मार्टफोन सीरीज के लिए भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि गैलेक्सी एआई में कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिलेंगे।
न्यूज़ | Mar 28, 2024, 10:23 PM IST -
Google Chatbot Gemini में आया धांसू फीचर, खुद से चलेगा गूगल मैप नेविगेशन
टेक्नोलॉजी के दौर में जमकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप Google Chatbot Gemini का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने जेमिनी के लेटेस्ट अपडेट में कई सारे कमाल के फीचर्स जोड़े हैं।
न्यूज़ | Mar 28, 2024, 08:07 PM IST -
इस एयर लाइंस में AI एयर होस्टेस करेगी आपका वेलकम, देखें कैसा है लुक
टेक्नोलॉजी की दुनिया में पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। अब कंपनियां एआई की मदद से डिजिटल ह्यूमन को भी तैयार कर रही है। इस बीच कतर की सरकारी एयर लाइंस ने अपने केबिन क्रू मेंबर में एआई एयर होस्टेस को शामिल किया है।
न्यूज़ | Mar 10, 2024, 02:29 PM IST -
भारत बनेगा 'AI का हब', इकोसिस्टम बूस्ट करने के लिए सरकार ने खोला खजाना
Making AI in India: मोदी सरकार ने देसी AI इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए IndiaAI मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत भारत में AI के डेवलपमेंट और बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड को मंजूरी दी है।
न्यूज़ | Mar 08, 2024, 11:15 AM IST -
इस नए AI चैटबॉट के सामने ChatGPT और Google Gemini भी फेल! इंसानों जैसी है समझ
Anthropic ने Claude 3 AI चैटबॉट लॉन्च किया है। यह चैटबॉट तीन तरह के वेरिएशन्स के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि Google Gemini और ChatGPT से बेहतर है। स्टार्ट-अप कंपनी का कहना है कि रिस्पॉन्स टाइम से लेकर समझ तक यह इंसानों की तरह प्रॉब्लम सॉल्व करने की समझ रखता है।
न्यूज़ | Mar 05, 2024, 09:56 AM IST -
इस सेक्टर के कर्मचारियों को AI से बदलने का रिस्क सबसे ज्यादा, टेक इंडस्ट्री वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं
नौकरियों पर एआई के असर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर 250 अरब डॉलर से ज्यादा के भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए यह बात कही जा रही है, जो देश के कुल जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
बिज़नेस | Mar 03, 2024, 04:08 PM IST -
AI बनेगा चार्टर्ड अकाउटेंट का साथी, समय की होगी बचत, ICAI अध्यक्ष ने बताई भूमिका
भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल का कहना है कि एआई चार्टर्ड अकाउंटेंट के पेशे के लिए मददगार साबित होने जा रहा है। इससे वे दूसरे विश्लेषणात्मक क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
टैक्स | Feb 21, 2024, 09:51 PM IST -
सरकार AI को करेगी रेगुलेट, Deepfake बनाने वालों की अब खैर नहीं
AI के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंटरनेट पर गलत सूचनाएं और डीपफेक फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। केन्द्र सरकार इन मामलों के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार कर रही है। पिछले दिनों डीपफेक और अफवाहों के कई मामले सामने आ चुके हैं।
न्यूज़ | Feb 21, 2024, 08:55 PM IST -
Sora AI बनेगा क्रिएटिव इंडस्ट्री का 'फ्यूचर'? जानें OpenAI का यह टूल क्यों है खास
Sora AI: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI ने हाल ही में अपना टेक्स्ट-टू-वीडियो जेनरेशन टूल Sora AI पेश किया है। यह टूल किसी भी टेक्स्ट को वीडियो में कन्वर्ट कर सकता है। जानकारों का मानना है कि यह एआई टूल भविष्य में क्रिएटिव इंडस्ट्री की तस्वीर बदल सकता है।
Explainers | Feb 20, 2024, 04:29 PM IST -
क्या आपने देखा है दुनिया का पहला AI बच्चा? इंसानों की तरह करता है हरकत
World's First AI Child: साइंटिस्ट ने दुनिया का पहला AI बच्चा बनाया है, जो इंसानों की तरह हरकत करता है। यह बच्चा ऑटोनोमस लर्निंग पर बेस्ड है, जिसकी वजह से वह आस-पास होने वाली घटनाओं के आधार पर सीखता है और भावनाओं को व्यक्त कर सकता है।
न्यूज़ | Feb 20, 2024, 01:33 PM IST -
ChatGPT वाली कंपनी का कमाल, वीडियो क्रिएटर्स की टेंशन होगी खत्म!
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अपना नया AI टूल Sora लॉन्च किया है। यह एआई टूल यूजर्स द्वारा लिखे गए स्क्रिप्ट के आधार पर वीडियो क्रिएट कर सकेगा। इसे फिलहाल चुनिंदा वीडियो क्रिएटर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
न्यूज़ | Feb 16, 2024, 06:16 PM IST -
Google ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट किया Gemini, आसान हो जाएंगे कई सारे काम, ऐसे करें डाउनलोड
गूगल की तरफ से 8 फरवरी को जेमिनी ऐप को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसे भारत समेत कई देशों के यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है। बता दें कि गूगल के Gemini App में कई सारे एआई पॉवर्ड फीचर्स मिलते हैं। गूगल का यह एआई टूल सेधे ओपन एआई के चैटजीपीटी को टक्कर देगा।
न्यूज़ | Feb 16, 2024, 12:59 PM IST -
Samsung ने लाखों यूजर्स की करा दी मौज, इन पुराने मॉडल्स में भी मिलेंगे नए AI फीचर्स
सैमसंग ने अपने लाखों यूजर्स को बड़ा गिफ्ट दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में नई गैलेक्सी सीरीज में कई सारे AI फीचर्स को इंट्रोड्यूस किया था। अब कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि पुराने फोन्स में भी नए Galaxy AI Features को रोलआउट किया जाएगा। लीक्स की मानें तो कंपनी नए फीचर्स को OneUI 6.1 अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा।
न्यूज़ | Feb 07, 2024, 11:14 AM IST -
वनप्लस के इन स्मार्टफोन में मिलेगा जेनरेटिव AI फीचर, चुटकियों में होंगे कई काम
Samsung और Google के बाद OnePlus ने भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए जेनरेटिव फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर वनप्लस के लेटेस्ट लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मिलेगा।
न्यूज़ | Feb 05, 2024, 05:29 PM IST -
जियो ने लॉन्च किया AI प्लेटफॉर्म Jio Brain, जानें क्या होगा इससे फायदा और कौन कर पाएगा इस्तेमाल?
अभी तक आपने रिलायंस जियो का नाम रिचार्ज प्लान्स को लेकर सुना होगा लेकिन अब कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ भी बढ़ा दिए हैं। जियो ने अपना पहला एआई प्लेटफॉर्म जियो ब्रेन लॉन्च कर दिया है। इससे कई इंडस्ट्रीज और कंपनियों को बड़ी मदद मिलने वाली है।
न्यूज़ | Jan 31, 2024, 07:11 PM IST -
AI बना मुसीबत! 25 प्रतिशत से ज्यादा कंपनियों ने किया बैन
ChatGPT जैसे जेनरेटिव AI टूल यूजर्स के लिए मुसीबत बन गए हैं। एक स्टडी में यह बात सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि जेनरेटिव AI से यूजर डेटा प्राइवेसी का बड़ा खतरा हो सकता है।
न्यूज़ | Jan 29, 2024, 06:14 PM IST -
Google लाया LUMIERE AI मॉडल, सिर्फ टेक्स्ट लिखकर चुटकियों में बनेगा प्रोफेशनल वीडियो
अगर आप वीडियो मेकिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। गूगल ने नया एआई टूल पेश किया है जिससे आप चंद सेकंड में एक प्रोफेशनल वीडियो बना सकते हैं। बता दें कि इस एआई टूल की मदद से आप सिर्फ कुछ टेक्स्ट लिखकर या फिर इमेज से वीडियो तैयार कर सकते हैं।
न्यूज़ | Jan 27, 2024, 04:22 PM IST -
Google Chrome में आ रहे तीन AI फीचर्स, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस
Google Chrome AI: गूगल क्रोम यूजर्स को अब जेनरेटिव AI फीचर मिलने वाला है। गूगल ने क्रोम वेब ब्राउजर के लिए तीन नए AI फीचर्स रोल आउट किए हैं, जो यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देगा।
न्यूज़ | Jan 24, 2024, 12:42 PM IST