1. होम
  2. विषय
  3. Business News In Hindi

BUSINESS NEWS IN HINDI

  • किसान आंदोलन के बावजूद महंगाई में मामूली बढ़त, नियंत्रण में आलू, प्याज और दूध की कीमतें

    किसान आंदोलन के बावजूद महंगाई में मामूली बढ़त, नियंत्रण में आलू, प्याज और दूध की कीमतें

    देश के कुछेक राज्यों में किसान आंदोलन के बावजूद सब्जियों की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और दूध के दाम तो 3 दिन से स्थिर हैं। इस तरह की खबरें आ रही थी कि कई जगहों पर किसानों ने फल और सब्जियां सड़कों पर फैंकी हैं और साथ में दूध भी सड़कों और नालियों में बहा दिया है। लेकिन कीमतों को देखते हुए लग रहा है कि यह घटनाएं कुछ सीमित जगहों पर ही हुई हैं, शायद यही वजह है कि सब्जियों और दूध की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 07:04 PM IST
  • IDBI बैंक के CEO महेश कुमार जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

    IDBI बैंक के CEO महेश कुमार जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को चौथा डिप्टी गवर्नर मिल गया है। IDBI बैंक के CEO & MD महेश कुमार जैन को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। सोमवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार जैन ने अपने ट्विटर हेंडल से यह जानकारी दी है। महेश कुमार जैन को 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनके अलावा अभी एन एस विश्वनाथन, विरल वी आचार्य और बी पी कानुनगो डिप्टी गवर्नर का काम देख रहे हैं

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 02:40 PM IST
  • moto g6 हुआ लॉन्च, कीमत 11999 रुपए से शुरू, जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स

    moto g6 हुआ लॉन्च, कीमत 11999 रुपए से शुरू, जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स

    अमेरिकन मोबाइल कंपनी मोटोरोला ने अपना नया मोबाइल भोन moto g6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 13999 रुपए रखी है, इसके अलावा moto g6 Play की शुरुआती कीमत 11999 रुपए रखी गई है। शुरुआत में इस फोन को Amazon या फिर Moto HUB पर खरीदा जा सकता है। मोटोरोला की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 जून तक फोन की खरीदारी पर कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

    गैजेट | Jun 04, 2018, 01:20 PM IST
  • 12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी

    12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी

    अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में पिछले 12 दिन से जोरदार रिकवरी देखी जा रही है, आज डॉलर का भाव घटकर 66.85 रुपए तक आ गया है जो करीब 4 हफ्ते में सबसे अधिक भाव है, 12 दिन पहले डॉलर का भाव 68.47 रुपए के ऊपरी स्तर तक चला गया था, लेकिन अब डॉलर सस्ता हो रहा है और रुपए में मजबूती आने लगी है, रुपए में आई इस मजबूती का असर हम सबकी जेब पर पड़ सकता है।

    बाजार | Jun 04, 2018, 10:18 AM IST
  • मजबूत खुलने के बाद शेयर बाजार मे गिरावट, RBI पॉलिसी से पहले उठापटक

    मजबूत खुलने के बाद शेयर बाजार मे गिरावट, RBI पॉलिसी से पहले उठापटक

    सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ खुले लेकिन अब उनमें गिरावट है, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 35555.59 का ऊपरी स्तर छुआ था लेकिन अब यह 118  प्वाइंट की गिरावट के साथ 35109 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी 10770.30 का ऊपरी स्तर छुआ है, लेकिन अब 41.55 प्वाइंट घटकर 10654.65 पर कारोबार कर रहा है

    बाजार | Jun 04, 2018, 09:54 AM IST
  • बैंकों के बढ़ते NPA को लेकर आज संसदीय समिति के सामने पेश होंगे शीर्ष बैंक अधिकारी

    बैंकों के बढ़ते NPA को लेकर आज संसदीय समिति के सामने पेश होंगे शीर्ष बैंक अधिकारी

    सार्वजनिक एवं निजी बैंकों के शीर्ष अधिकारी बैंकिंग धोखाधड़ी तथा बढ़ती गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) के मामले में एक संसदीय समिति को कल जानकारियां देंगे। वीरप्पा मोइली के नेतृत्व वाली संसद की वित्त मामलों से संबंधित स्थायी समिति (वित्त) ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के अधिकारियों को कल पेश होने को कहा है। IBA देश के सभी प्रमुख बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है।

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 09:04 AM IST
  • चेकबुक, एटीएम निकासी पर नहीं लगेगा GST, लेकिन क्रेडिट कार्ड बिल के विलंब शुल्क लगता है टैक्स

    चेकबुक, एटीएम निकासी पर नहीं लगेगा GST, लेकिन क्रेडिट कार्ड बिल के विलंब शुल्क लगता है टैक्स

    बैंकों के ATM से पैसे निकालने और चेकबुक जैसी सेवाओं पर किसी तरह का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) नहीं लगता है, ग्राहकों के लिए इन सेवाओं को GST के दायरे से बाहर रखा गया है। हालांकि क्रेडिट कार्ड बिल के बकाया भुगतान पर लगा विलंब शुल्क तथा अनिवासी भारतीयों द्वारा बीमा की खरीद पर जीएसटी लगेगा।

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 08:33 AM IST
  • 78 रुपए के नीचे आया पेट्रोल, आगे और सस्ता होने की उम्मीद

    78 रुपए के नीचे आया पेट्रोल, आगे और सस्ता होने की उम्मीद

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 78 रुपए प्रति लीटर के नीचे और डीजल का भाव 69 रुपए के नीचे आ गया है। सोमवार को डीजल में 14 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। 6 दिन में रिकॉर्ड ऊंचाई से पेट्रोल सिर्फ 47 पैसे और डीजल मात्र 34 पैसे घटा है

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 08:17 AM IST
  • 2 साल में हवाई किराया औसतन 18 प्रतिशत सस्ता हुआ, वाणिज्य मंत्री ने दी यह जानकारी

    2 साल में हवाई किराया औसतन 18 प्रतिशत सस्ता हुआ, वाणिज्य मंत्री ने दी यह जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हवाई किराए में भारी गिरावट आई है, प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2013-14 के खत्म होने के डेढ़ महीने बाद कार्यभार संभाला था और वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू का कहना है कि वित्त वर्ष 2015 की तुलना में 2017 में हवाई यात्रा का किराया औसतन 18% सस्ता हुआ है। वाणिज्य मंत्री ने सरकार के 4 साल पूरा होने के मौके चल रहे 'अभियान साफ नीयत सहि विकास' पर ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी

    बिज़नेस | Jun 03, 2018, 06:08 PM IST
  • तैयार स्टील के निर्यात में भारी गिरावट, अप्रैल में 25 प्रतिशत घटा एक्सपोर्ट

    तैयार स्टील के निर्यात में भारी गिरावट, अप्रैल में 25 प्रतिशत घटा एक्सपोर्ट

    भारत का तैयार इस्पात निर्यात अप्रैल में 25.2% घटकर 5.58 लाख टन रह गया। जबकि अप्रैल 2017 में यह आंकड़ा 7.46 लाख टन था। संयुक्त संयंत्र समिति ने अपनी नवीनतम रपट में यह जानकारी दी है। यह समिति इस्पात मंत्रालय के तहत काम करती है। देश में यह इकलौती इकाई है जो घरेलू इस्पात एवं लौह उद्योग के आंकड़े जुटाती है

    बिज़नेस | Jun 03, 2018, 05:50 PM IST
  • GDP ग्रोथ को सुधारने में सरकार का ‘योगदान’: HSBC

    GDP ग्रोथ को सुधारने में सरकार का ‘योगदान’: HSBC

    वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी HSBC का कहना है कि जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.7% रहने में मुख्य रूप से ‘ सरकार का हाथ ’ है। इसके अनुसार आलोच्य तिमाही में निर्यात व निजी खपत के मोर्चों पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही है। यह सात तिमाहियों का उच्चस्तर है।

    बिज़नेस | Jun 03, 2018, 05:35 PM IST
  • एयरपोर्ट पर शुल्क मुक्त दुकानों से खरीदे सामान पर इंटरनेशनल यात्रियों को GST देने की जरूरत नहीं

    एयरपोर्ट पर शुल्क मुक्त दुकानों से खरीदे सामान पर इंटरनेशनल यात्रियों को GST देने की जरूरत नहीं

    अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को देश के हवाईअड्डों की ‘ड्यूटी फ्री’ दुकानों से खरीदे गए सामान पर माल एवं सेवाकर (GST) नहीं देना होगा और राजस्व विभाग जल्दी ही इस छूट के बारे में स्पष्टीकरण जारी करेगा। एक अधिकारी ने यह बात कही। इससे पहले अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (AAR) की नई दिल्ली पीठ ने मार्च में दी गयी एक व्यवस्था में कहा था हवाईअड्डों पर ‘शुल्क मुक्त’ दुकानों से वस्तुओं की बिक्री पर GST लगेगा।

    बिज़नेस | Jun 03, 2018, 04:32 PM IST
  • अप्रैल में 12 प्रतिशत बढ़ा चावल निर्यात, ईरान और बांग्लादेश ने की सबसे ज्यादा खरीद

    अप्रैल में 12 प्रतिशत बढ़ा चावल निर्यात, ईरान और बांग्लादेश ने की सबसे ज्यादा खरीद

    मार्च में खत्म हुए वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड चावल निर्यात के बाद अब नए वित्त वर्ष 2018-19 की शुरुआत भी बढ़े हुए चावल निर्यात से हुई है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के पहले महीने अप्रैल के दौरान देश से चावल निर्यात में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    बाजार | Jun 03, 2018, 03:58 PM IST
  • अमूल आइसक्रीम में मिला ‘बड़ा कीड़ा'! FSSAI ने मांगा कंपनी से जवाब

    अमूल आइसक्रीम में मिला ‘बड़ा कीड़ा'! FSSAI ने मांगा कंपनी से जवाब

    अगर आप भी गर्मियों में खुद या अपने बच्चों को आइसक्रीम खिलाते हैं तो सावधान हो जाएं, देश में आइसक्रीम जैसे दूध से बनने वाले उत्पाद तैयार करके बेचने वाली बड़ी कंपनी अमूल की आइसक्रीम में कीड़ा पाए जाने का आरोप है

    बिज़नेस | Jun 03, 2018, 03:17 PM IST
  • 4 Years of Modi: राष्ट्रीय राजमार्गों के मामले में मनमोहन के 10 साल पर मोदी के 3 साल हावी

    4 Years of Modi: राष्ट्रीय राजमार्गों के मामले में मनमोहन के 10 साल पर मोदी के 3 साल हावी

    पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता संभाले हुए 4 साल हुए हैं, ऐसे में 4 साल पूरे होने के मौके पर सरकार के किए गए कामों का हिसाब लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडिया टीवी भी अलग-अलग क्षेत्र में हुए कामों की समीक्षा कर रहा है। आज हाम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजमार्गों के हुए निर्माण के बारे में और इसके लिए हमने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी आंकड़ों को आधार बनाया है

    बिज़नेस | Jun 03, 2018, 01:24 PM IST
  • रेलवे का e-Ticket कन्फर्म नहीं हुआ तो भी कर सकेंगे सफर! सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका ठुकराई

    रेलवे का e-Ticket कन्फर्म नहीं हुआ तो भी कर सकेंगे सफर! सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका ठुकराई

    अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक किया हुआ है और टिकट कन्फर्म नहीं है तो भी आप यात्रा करने के हकदार होंगे, यानि आपका e-Ticket भी अब खिड़की से लिए हुए टिकट की तरह मान्य होगा। भारतीय रेल के एक मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे के खिलाफ फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत e-Ticket बुक कराने वाले वह यात्री जिनका नाम वेटिंग लिस्ट में शामिल है उन्हें ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

    बिज़नेस | Jun 03, 2018, 11:32 AM IST
  • Maruti: 3 साल में 3 गुना बढ़ी ऑटोमैटिक गाड़ियों की सेल, 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री

    Maruti: 3 साल में 3 गुना बढ़ी ऑटोमैटिक गाड़ियों की सेल, 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री

    देश में आने वाला समय ऑटोमैटिक गाड़ियों का है और इसका अंदाजा इनकी बिक्री में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लगाया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 3 साल में उसकी ऑटोमैटिक गाड़ियों की बिक्री में 3 गुना बढ़ोतरी आई है और बिक्री 3 लाख गाड़ियों के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2018-19 में 2 लाख ऑटोमैटिक गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य रखा है

    ऑटो | May 31, 2018, 04:38 PM IST
  • 2 महीने में 50 प्रतिशत बढ़ा आलू का थोक भाव, लेकिन उत्पादन 5 करोड़ टन से ज्यादा

    2 महीने में 50 प्रतिशत बढ़ा आलू का थोक भाव, लेकिन उत्पादन 5 करोड़ टन से ज्यादा

    देश की प्रमुख आलू मंडी आगरा में 2 महीने में आलू के थोक भाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 2 महीने पहले यानि मार्च अंत में आगरा मंडी में आलू का थोक भाव 830 रुपए प्रति क्विंटल था जो अब बढ़कर 1250 रुपए प्रति क्विंटल तक आ गया है।

    बाजार | May 31, 2018, 02:12 PM IST
  • RCom का शेयर 15 दिन में दोगुना हो गया, NCLAT के फैसले से भी फायदा

    RCom का शेयर 15 दिन में दोगुना हो गया, NCLAT के फैसले से भी फायदा

    अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) के हक में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के फैसले से पहले ही बाजार भांप गया था कि फैसला कंपनी के हक में होगा, शायद यही वजह है कि पिछले 15 दिन से रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में एकतरफा तेजी आ रही है और शेयर का भाव लगभग दोगुना हो गया है

    बिज़नेस | May 31, 2018, 12:06 PM IST
  • GDP आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 35000 के ऊपर खुला

    GDP आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 35000 के ऊपर खुला

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 35152.17 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 121.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35027.47 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 38.70 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10653.05 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | May 31, 2018, 09:37 AM IST
Advertisement