CRIME
-
4 दिन पहले घर से लापता हुए प्रेमी जोड़े की मिली लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Bijnour News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक प्रेमी युगल की लाश जंगल मिली है। पुलिस ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो युवती की लाश पेड़ से लटकते हुए मिला, वहीं युवक की लाश बगल में ही पड़े हुए मिली। बताया जा रहा कि दोनो के रिश्ते से परिवार वाले काफी नाराज थे। पुलिस मामले की जांच हर नजरिए से कर रही है।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2022 05:28 pm IST -
कर्नाटक में पुलिसकर्मी ने जब्त राशि से चुराए 10 लाख रुपये, हुआ गिरफ्तार
Karnataka News: आरोपी पुलिस कर्मी ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान कार की तलाशी ली, जिसमें उसे 50 लाख रुपये की नकदी मिली। आरोपी हेड कांस्टेबल ने इसी रुपयों में से 10 लाख रुपये अपने पास रख लिया।
क्राइम | Oct 09, 2022 03:33 pm IST -
Advertisement
-
यूपी में प्रेमी के घर से दो साल बाद बरामद हुआ प्रेमिका का कंकाल, 2 गिरफ्तार
Uttar Pradesh: यूपी में प्रेमी ने प्रेमिका की जान ले ली। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब सुराग खोजती पुलिस युवक के पास गुरुग्राम पहुंच गई। पुलिस ने युवती का शव आरोपी के घर के अंदर की जमीन खोदकर निकाला है।
क्राइम | Oct 09, 2022 02:39 pm IST -
अंडरगारमेंट्स में छिपाकर हो रही थी सोने की तस्करी, ऐसे पकड़ा गया 4.37 किलो सोना
Crime News: कस्टम ड्यूटी अधिकारियों ने एयरपोर्ट से 4.37 किलोग्राम सोना पकड़ा है। ये अलग अलग मामलों में पकड़े गए है। पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्राइम | Oct 09, 2022 12:28 pm IST -
Advertisement
-
मां और बेटी से एक साथ चल रहा था अफेयर? युवक की मौत के बाद और उलझी गुत्थी
Crime News पीड़ित की मां मंजू मंडल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को उसके बेटे की मौत के कुछ घंटे बाद उसकी प्रेमिका उनके घर आई थी।
क्राइम | Oct 08, 2022 11:49 pm IST -
दिल्ली के नरेला में पड़ोसी ने की आठ वर्षीय लड़की की हत्या, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस दिया
Delhi Crime News: उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में आठ-वर्षीय एक लड़की की उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी। इस बीच, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।
दिल्ली | Oct 08, 2022 11:22 pm IST -
Advertisement
-
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति सहित पांच लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Haryana News: जींद जिले के पील्लूखेड़ा थानाक्षेत्र स्थित कालवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के बाद जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
राष्ट्रीय | Oct 08, 2022 10:51 pm IST -
युवक के मुंह में लोहे की रॉड डालकर उतारा मौत के घाट, संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तेदार ही बना यमराज
Kerala News: केरल में इडुक्की के पास के एक गांव में पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए झगड़े के बाद 25 वर्षीय आदिवासी युवक के रिश्तेदार ने उसके मुंह में लोहे की छड़ डालकर उसकी हत्या कर दी।
क्राइम | Oct 08, 2022 10:19 pm IST -
Advertisement
-
नशे में धुत्त लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, दोनों हुईं गिरफ्तार
Noida News: नोएडा में फिर से सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात दो बजे के करीब नशे में धुत दो युवतियों ने एक सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट की। मामला नोएडा के फेज़-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-121 में स्थित अजनारा होम्स सोसायटी का है।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2022 06:31 am IST -
UKSSSC पेपर लीक मामले में चार आरोपितों को मिली जमानत, STF नहीं दे पाई पर्याप्त सबूत
UKSSSC पेपर लीक मामले में चार आरोपितों को जमानत मिल गई है। मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी समेत चार आरोपितों को जमानत मिल गई है। हालांकि, इस केस में जिन 21 आरोपितों पर गैंगस्टर लगाई गई है, उनमें से किसी की भी जमानत नहीं हो पाई है।
राष्ट्रीय | Oct 08, 2022 04:57 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, पढ़ें पूरी खबर
Delhi News: पुलिस को बच्ची के लापता होने की सूचना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मिली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने के बाद आरोपी का पता लगाया गया।
क्राइम | Oct 08, 2022 02:39 pm IST -
जयपुर में रिटायर्ड मजिस्ट्रेट के घर नकाबपोश बदमाशों ने की चोरी, CCTV कैमरों की जांच कर रही पुलिस
Rajasthan News: वीटी रोड के पास धनवंतरी अस्पताल के पीछे रहने वाले सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट आदित्य नारायण शर्मा के घर शुक्रवार रात चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और हथियार के दम पर चोरी कर ली।
क्राइम | Oct 08, 2022 02:36 pm IST -
Advertisement
-
रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर जोरदार धमाके के बाद लगी आग, दिल दहला देने वाला मंजर
Bridge Blast: रूसी अधिकारी ने यूक्रेन को क्रीमिया ब्रिज पर हमला करने का जिम्मेदार ठहराया है। रूस द्वारा क्रीमिया में स्थापित की गई संसद के प्रमुख व्लादिमीर कॉन्स्टेंटिनोव ने दावा कि पुल का आंशिक ही नुकसान हुआ है और जल्द ही इसकी मरम्मत कर ली जाएगी।
यूरोप | Oct 08, 2022 02:12 pm IST -
छत्तीसगढ़: बच्चा चोर समझकर मानसिक रोगी के साथ मारपीट, 3 लोग गिरफ्तार
Chhattisgarh: अधिकारियों के मुताबिक, दुर्ग जिले के मचांदूर थाना क्षेत्र के खोपली गांव में विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कथित तौर पर उसकी पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने गांव के भेमेंद्र चंद्राकर (37), विकास बंजारे (20) और करण नारंग (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्राइम | Oct 08, 2022 01:52 pm IST -
Advertisement
-
गोकशी करने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
Uttar Pradesh: बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस व 5 जिन्दा कारतूस, 1 बिना नम्बर प्लेट की वैगनआर कार व गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनके विरुद्ध 1 दर्जन से अधिक अभियोग कई जिलों में पंजीकृत है।
क्राइम | Oct 08, 2022 01:50 pm IST -
डॉक्टर ने छात्रा के साथ किया दुर्व्यवहार, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Karnataka News: युवती सितंबर से तीन दिन के लिए क्लिनिक गई थी और इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने दावा किया कि डॉक्टर ने उसका यौन उत्पीड़न किया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी।
राष्ट्रीय | Oct 08, 2022 01:13 pm IST -
Advertisement
-
चार माह पहले किशोरी से किया गया था दुष्कर्म, मामले में एक युवती समेत चार गिरफ्तार
Chhattisgarh News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिरमिरी और बिलासपुर में लगभग चार माह पहले एक बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने प्रीति पांडेय, अनुराग शुक्ला, शाहनवाज और राजा उर्फ इमरान उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है।
क्राइम | Oct 07, 2022 11:30 pm IST -
पुलिस हिरासत से जालसाज हुआ फरार, थाने के सामने से ही हुआ नौ दो ग्यारह
Delhi news: दिल्ली के बदरपुर इलाके में जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस हिरासत से उस समय फरार हो गया, जब उसे चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जा रहा था।
दिल्ली | Oct 07, 2022 08:46 pm IST -
स्कूल के वॉशरूम में 11 साल की छात्रा से गैंगरेप, DCW ने स्कूल और पुलिस को नोटिस भेजा
Delhi Crime News: लड़की का आरोप है कि जुलाई में जब वह अपनी कक्षा में जा रही थी तो वह अपनी स्कूल के दो छात्रों से टकरा गई जो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। DCW ने बयान में कहा गया, “उसने कहा कि उसने लड़कों से माफी मांगी लेकिन वे उसे गाली देने लगे और उसे एक शौचालय के अंदर ले गए।
दिल्ली | Oct 08, 2022 05:52 pm IST -
रीवा में 19 साल की लड़की से पहले गैंगरेप किया फिर वीडियो बनाकर परिवार वालों को भेजा
MP Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दुर्गा पंडाल में नवमी की दुर्गा आरती देखने गई युवती को छह लोगों ने अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद लड़की की अश्लील वीडियो बना ली और उसके परिजनों को भेज दिया।
मध्य-प्रदेश | Oct 08, 2022 05:53 pm IST