DOWRY
-
कुर्सी पर बैठे-बैठे 3 साल की बेटी संग जिंदा जल गई लेक्चरर, ससुराल वालों की काली करतूत खोल गया सुसाइड नोट
लेक्चरर संजू बिश्नोई लगातार ससुराल से हो रही प्रताड़ना से वह परेशान थी जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है। ड्यूटी से लौटने के बाद संजू ने घर में डाइनिंग टेबल की कुर्सी पर पेट्रोल डाल दिया और बेटी को गोद में लेकर उस पर बैठ गई। इसके बाद खुद और अपनी मासूम बेटी पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
राजस्थान | Aug 26, 2025 10:16 am IST -
'दोनों बहनों की Reels ने भाटी परिवार में दरार पैदा की', निक्की हत्याकांड में पड़ोसियों का दावा
सिरसा गांव के निवासियों ने आरोप लगाया कि एक ही परिवार में विवाहित दोनों बहनें निक्की और कंचन अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं। दोनों मेकओवर से संबंधित रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं लेकिन रोहित और विपिन दोनों को यह पसंद नहीं था।
उत्तर प्रदेश | Aug 26, 2025 09:28 am IST -
Advertisement
-
निक्की हत्याकांड में NCW ने अपनाया कड़ा रुख, कहा- "समाज को सोचना होगा, ऐसा कैसे कर सकता है?"
निक्की हत्याकांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि बेटियां हमारी जागीर नहीं हैं कि हम उनके साथ जो चाहें करें।
राष्ट्रीय | Aug 25, 2025 06:06 pm IST -
दहेज में गाड़ी की ऐसी डिमांड, बहू की गर्म चिमटे से पिटाई, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर, मौत के मुंह से जूझ रही पीड़िता
पीड़ित महिला का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के ससुरलवाले सभी फरार हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
मध्य-प्रदेश | Aug 25, 2025 11:08 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली के द्वारका में दहेज के लिए महिला की हत्या, घटना के 3 दिन बाद भी खुले घूम रहे आरोपी
महिला के परिजनों ने मामले की जांच किसी अन्य पुलिस अधिकारी को सौंपने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी है।
दिल्ली | Aug 25, 2025 08:16 am IST -
ब्यूटी पार्लर और इंस्टा रील्स को लेकर हुआ था झगड़ा, निक्की मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
पत्नी निक्की को जिंदा जलाने वाला जल्लाद अस्पताल पहुंच गया है लेकिन उसके चेहरे पर पछतावे की एक शिकन तक नहीं है, अभी भी वो अपना गुनाह नहीं कबूल रहा है। इस बीच निक्की मर्डर केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
उत्तर प्रदेश | Aug 25, 2025 06:50 am IST -
Advertisement
-
ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जलाकर मार डाला था, विपिन का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में मारी गोली
ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी विपिन का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। उसके पैर में गोली लगी है। विपिन पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था, पुलिस ने पैर में गोली मारी है।
उत्तर प्रदेश | Aug 24, 2025 02:34 pm IST -
'महिला के रोने मात्र से नहीं बनता दहेज उत्पीड़न का केस', दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, जानिए पूरा मामला
समाज में दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न के मामले में अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि महिला के रोने मात्र से दहेज उत्पीड़न का केस नहीं बनता है। जानिए पूरा मामला क्या है।
दिल्ली | Aug 17, 2025 01:29 pm IST -
Advertisement
-
ससुराल वाले मांग रहे थे 5 लाख रुपये, नहीं मिलने पर की विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
मुजफ्फरनगर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शमा के पति अनस समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 27, 2025 02:30 pm IST -
दहेज दानवों की शिकार हुई मनीषा ने मरने से पहले सुनाई अत्याचार की दास्तां, Video आया सामने
बागपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मनीषा की आत्महत्या से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने रोक-रोकर अपने साथ हुए अत्याचारों की पूरी दास्तां बयान की है।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2025 02:02 pm IST -
Advertisement
-
शादी में दहेज नहीं मिला तो बेटे की करा दी दूसरी शादी, नई नवेली पहली बहू की कर दी हत्या
भदोही में एक नई नवेली दुल्हन की हत्या का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के महज दो महीने बाद ही युवती की ससुराल वालों ने हत्या कर दी।
क्राइम | Jul 03, 2025 11:18 am IST -
'मैंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया था', पत्नी की हत्या के आरोपी ब्लैक कैट कमांडो ने मांगी छूट, SC ने लगा दी क्लास
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले के एक दोषी को सरेंडर की छूट देने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि उसने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया था। वह पिछले 20 सालों से, राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात एक ब्लैक कैट कमांडो है।
राष्ट्रीय | Jun 25, 2025 11:26 am IST -
Advertisement
-
दूल्हे को फोन लगाकर पूछा- रात के 3 बज गए हैं, बारात नहीं आई? मिला ऐसा जवाब कि दुल्हन की निकल गई चीख
यूपी के जौनपुर में एक दूल्हा शादी के दिन बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन ने फोन लगाया तो उसने ऐसी बात कही जिससे वो फूट-फूट कर रोने लगी।
उत्तर प्रदेश | Jun 23, 2025 02:22 pm IST -
पत्नी की हत्या कर शव को घर के बाहर गड्ढे में दफनाया, 2 महीने तक पुलिस को यूं देता रहा चकमा
फरीदाबाद से सामने आए एक सनसनीखेज मामले में युवक ने पत्नी की हत्या कर शव घर के बाहर 7 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। इसके बाद दो महीने तक गुमशुदगी का नाटक चलता रहा।
हरियाणा | Jun 20, 2025 08:50 pm IST -
Advertisement
-
'पति का शादी के बाद का संबंध क्रूरता या आत्महत्या के लिए उकसाने के दायरे में नहीं आता', हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
दिल्ली हाई कोर्ट में पति-पत्नी से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। ये मामला पति घरेलू हिंसा दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों को लेकर भी था। इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है।
दिल्ली | May 14, 2025 12:01 am IST -
दहेज के लिए 2 बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, शव को जला रहे थे तभी पहुंचे मायके वाले, फिर...
मधुबनी के हटनी गांव में दो बच्चों की मां की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। अपनी मौत से पहले महिला ने मायके में फोन कर बताया था कि दो लाख रुपये दहेज देने के लिए उसके साथ मारपीट हो रही है।
बिहार | May 01, 2025 11:00 pm IST -
Advertisement
-
पति ने फोन पर दिया तीन तलाक तो महिला ने दी जान, लापरवाही के आरोप में दारोगा सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ट्रिपल तलाक और दहेज उत्पीड़न से तंग आकर सानिया नाम की महिला ने आत्महत्या कर ली। लापरवाही बरतने पर एक सब-इंस्पेक्टर निलंबित हुआ है। पति समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश | May 01, 2025 12:56 pm IST -
'मेरा पति नपुंसक, सास-ननद बोल रही देवर से बनाओ संबंध', मायावती की भतीजी ने ससुराल वालों पर किया केस
मायावती की भतीजी ने अपने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपों के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।
उत्तर प्रदेश | Apr 11, 2025 01:39 pm IST -
करंट लगाकर की थी पत्नी की हत्या, जज ने कहा कुछ ऐसा, कोर्ट से रोता हुआ निकला आरोपी; देखें VIDEO
कैलाश कंवर की शादी देवी सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका को उसके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के कई वर्षों बाद भी मृतका की कोई संतान नहीं हुई, जिससे ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक कठोर हो गया।
राजस्थान | Mar 18, 2025 08:32 pm IST -
ससुराल वालों ने महिला को जबरन लगाए HIV संक्रमित इंजेक्शन, दहेज के लिए किया प्रताड़ित
यूपी के सहारनपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने पीड़िता को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन भी लगा दिया।
क्राइम | Feb 16, 2025 07:02 pm IST