DRONE ATTACK
-
नौसैनिक जहाज के जरिए मुंबई पोर्ट पर पहुंचा मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो, घटना की हर एंगल से जांच शुरू
भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल ने अरब सागर में ड्रोन हमले का शिकार हुए व्यापारिक जहाज का आज निरीक्षण किया। बता दें कि बीते दिनों दिनों पहले यह जानकारी सामने आई थी कि संदिग्ध ड्रोन से इस जहाज पर हमला किया गया था।
राष्ट्रीय | Dec 26, 2023, 06:24 AM IST -
लाल सागर में हमले का शिकार हुआ "MV साईबाबा’ भारतीय ध्वज वाला पोत नहीं था, अधिकारियों ने बताया ब्यौरा
लाला सागर में जिस एमवी साईबाबा जहाज पर हमला हुआ है, उसके भारतीय ध्वजवाहक होने के दावे को अधिकारियों ने खारिज कर दिया है। पीटीआइ की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अधिकारियों के अनुसार एमवी साईबाबा गैबन-ध्वजवाहक पोत है। अमेरिका ने इसके भारतीय होने का दावा किया था।
एशिया | Dec 24, 2023, 01:10 PM IST -
24 घंटे में भारतीय चालक दलों वाले जहाज पर दूसरा ड्रोन हमला, लाल सागर में तिरंगा लगे शिप MV साईबाबा को बनाया निशाना
लाल सागर में पहली बार भारतीय झंडा लगे जहाज पर ड्रोन हमला किया गया है। इसमें 25 भारतीय चालक दल सवार थे। हमले के बाद सभी चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस बीच पेंटागन ने रिपोर्ट दी है कि हूती विद्रोहियों ने भारतीय जहाज को निशाना बनाया है। इसके साथ ही गैबन-ध्वजांकित एमवी साईबाबा जहाज पर भी हमला किया गया है।
अन्य देश | Dec 24, 2023, 12:34 PM IST -
अरब सागर में ईरान के ड्रोन ने किया था व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला, अमेरिकी रक्षा विभाग का बड़ा दावा
इस हमले के बाद यूकेएमटीओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भारत के वेरावल से 200 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक जहाज पर किए गए ड्रोन हमले से धमाका हुआ और आग लग गई।
राष्ट्रीय | Dec 24, 2023, 06:56 AM IST -
अरब सागर में व्यापारिक जहाज पर संदिग्ध ड्रोन से हमला, चालक दल में 21 भारतीय समेत 22 लोग शामिल
अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमले की सूचना सामने आई है। इस जहाज पर कुल 22 लोग हैं जिसमें से 21 भारतीय हैं। सैन्य सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर अबतक सामने नहीं आई है।
राष्ट्रीय | Dec 23, 2023, 10:32 PM IST -
हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज पर भीषण ड्रोन हमले के बाद लगी आग, सऊदी अरब से जा रहा था मेंगलुरु; 20 भारतीय थे सवार
हिंद महासागर में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यापारिक जहाज पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। यह व्यापारिक जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से भारत के मेंगलुरु की ओर कच्चा तेल लेकर जा रहा था। हमले के बाद जहाज में तेज विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई। चालक दलों में 20 भारतीय थे, जो सुरक्षित हैं।
एशिया | Dec 23, 2023, 05:48 PM IST -
गाजा में अलजजीरा के पत्रकार ने कैमरे में कैद की अपनी ही मौत की आखिरी तस्वीर, इजरायली हमले में मारा गया
इजरायल-हमास युद्ध के बीच एक पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अलजजीरा के दो पत्रकार दक्षिणी गाजा में कवरेज की लिए मौजूद थे। वहां एक हमला हुआ था। इसी दौरान स्कूल पर इजरायल ने एक और ड्रोन हमला कर दिया। इसमें अलजजीरा का कैमरामैन मलबे में दब गया। जबकि रिपोर्टर घायल होकर बच निकला। कैमरामैन की मौत हो गई।
अन्य देश | Dec 16, 2023, 11:26 AM IST -
तीसरे विश्वयुद्ध के मिलने लगे अशुभ संकेत, अमेरिका के बाद अब फ्रांस के युद्धपोत पर हुआ ड्रोन हमला; यमन पर अंदेशा
इजरायल-हमास युद्ध के बीच लाल सागर जंग का नया अड्डा बन गया है। हमास के समर्थन में यमन की ओर से लगातार लालसागर में मौजूद अमेरिकी और अन्य देशों के युद्धपोत को निशाना बनाया जा रहा है। इस बार फ्रांस के युद्धपोत पर ड्रोन हमला किया गया है। फ्रांस के अधिकारियों ने बताया हमलावर ड्रोन यमन की ओर से आते देखा गया।
यूरोप | Dec 10, 2023, 06:36 PM IST -
एक गलती और मारे गए दर्जनों मुस्लिम, मना रहे थे धार्मिक त्योहार, जानिए किस देश का है ये मामला?
इस देश में सेना की एक गलती की वजह से मुस्लिम समुदाय के लोग जो धार्मिक त्योहार मना रहे थे, उनकी मौत हो गई। ये संख्या दर्जनों में है। एक स्थानीय नागरिक के दावे को मानें तो यह संख्या 85 के करीब है। इस घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।
अन्य देश | Dec 05, 2023, 01:23 PM IST -
रूसी ड्रोन हमले से थर्राया कीव, यूक्रेनी सेना ने बताया अब तक का सबसे घातक
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार को सबसे घातक ड्रोन हमला किया है। इससे कीव थर्रा उठा है। यूक्रेनी सेना ने रूस की ओर से किया गया इसे अब तक का सबसे भीषण हमला बताया है। इसमें दर्जनों मकान ध्वस्त हो गए और आरंभिक तौर पर 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यूरोप | Nov 25, 2023, 04:36 PM IST -
रूस ने 16 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, रूसी सैन्य ठिकानों पर यूक्रेन करने वाला था बड़ा हमला
24 फरवरी 2022 से शुरू हुआ रूस और यूक्रेन युद्ध अब भी जारी है। रूस तो हमलावर है ही, यूक्रेन भी जोरदार पलटवार कर रहा है। रूस ने 16 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं। क्योंकि यूक्रेन रूसी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला करने वाला था।
यूरोप | Nov 24, 2023, 05:12 PM IST -
लेबनान के बाद जंग में कूदा यमन, इजरायल पर किया ताबड़तोड़ ड्रोन हमला; मगर अमेरिकी युद्ध पोत ने मार गिराया
इजरायल के खिलाफ जंग लड़ने वाला अब हमास सिर्फ अकेला नहीं रह गया है, बल्कि लेबनान के हिजबुल्लाह के बाद अब यमन का हूती समूह भी जंग में कूद चुका है। गुरुवार को सुबह यमन ने इजरायल की ओर कई ड्रोन हमले लॉन्च किए मगर अमेरिकी युद्धपोत ने उनमें से अधिकांश को समुद्र में ही मारकर गिरा दिया।
अमेरिका | Nov 24, 2023, 12:22 PM IST -
रूस ने ठंड शुरू होने से पहले यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक
रूस और यूक्रेन की जंग अभी भी खत्म नहीं हुई है। ठंड का मौसम शुरू होने से पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जोरदार ड्रोन अटैक किए। 20 ईरानी ड्रोन से हमले करके रूस ने एक बार फिर अपने खतरनाक इरादे जहिर कर दिए।
यूरोप | Nov 20, 2023, 11:35 AM IST -
इजरायल ने दक्षिण लेबनान में ड्रोन से किया मिसाइल हमला, एल्युमीनियम संयंत्र तबाह
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बड़ा मिसाइल हमला किया है। ये हमला इजरायली सेना ने ड्रोन के जरिये किया है। हमला इतना अधिक घातक था कि लेबनान का एल्युमीनियम संयंत्र तबाह हो गया। लेबनान पर हमले के बाद इजरायली सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अन्य देश | Nov 18, 2023, 06:18 PM IST -
अमेरिका ने सीरिया में मार गिराया तुर्की का ड्रोन, दोनों नाटो संगठन के देश, फिर भी उलझ पड़े
नाटो संगठन के एक देश ने दूसरे के खिलाफ ही हमला कर दिया है। तुर्की के हमलावर ड्रोन से अमेरिकी सुरक्षाबलों को खतरा लगा। इस पर कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सुरक्षाबलों ने हमलावर ड्रोन को मार गिराया। जानिए कैसे हुआ यह दुर्लभ मामला?
एशिया | Oct 06, 2023, 12:35 PM IST -
सीरिया के सैन्य अकादमी पर भीषण ड्रोन हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
सीरिया के सैन्य ठिकाने पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए भीषण ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 10 नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना एक स्नातक समारोह के दौरान हुई। अचानक समारोह में बमों की बारिश होने लगी और लाशें बिछने लगीं। अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अन्य देश | Oct 06, 2023, 06:17 AM IST -
यूक्रेन के ग्रामीण कैफे पर बरपा रूस का कहर, मिसाइल हमले में मारे गए 51 लोग
रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। इस हमले में अब तक 51 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने मौतों और घायलों की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब जेलेंस्की यूरोपीय देशों का समर्थन जुटाने स्पेन में हैं।
यूरोप | Oct 05, 2023, 11:16 PM IST -
यूक्रेन ने रूस पर कर दिया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, फिर क्या हुआ...सुनिए मास्को की जुबानी
यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से फिर हथियार हासिल करने के बाद हमलावर हो गया है। रूसी दावे के अनुसार यूक्रेन ने सीमा क्षेत्रों में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। हालांकि रूसी सेना का दावा है कि उसने यूक्रेन के 31 ड्रोनों को मार गिराया है।
यूरोप | Oct 04, 2023, 08:34 PM IST -
यूक्रेन पर रात भर ड्रोन से हमले करके पुतिन ने मनाई सालगिरह, खेरसॉन-दोनेत्स्क-लुहांस्क और जापोरिज्जिया पर नया दावा
रूस-यूक्रेन युद्ध के 18 महीने से अधिक हो चुके हैं। मगर शनिवार को रूस ने यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को अपने देश का हिस्सा बनाने को लेकर सालगिरह मनाई। इसके लिए पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर रात भर ड्रोन से हमले किए। पुतिन ने कहा कि लुहांस्क, दोनेत्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया के लोग रूस के साथ रहना चाहते हैं।
यूरोप | Sep 30, 2023, 05:53 PM IST -
रूस के मिसाइल हमले से तबाह हुई यूक्रेन की कृषि सुविधाएं, ईरानी शहीद ड्रोन और क्रूज ने बरपाया कहर
रूस और यूक्रेन में भीषण जंग जारी है। रविवार को रूस ने ईरान के 6 शहीद ड्रोनों और 10 क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन पर एक साथ हमला बोला। इससे उसकी कृषि सुविधाएं तहस-नहस हो गईं। अन्य किसी तरह के नुकसान की तात्कालिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यूक्रेन के अनुसार इमरजेंसी सुविधाएं जारी थीं।
यूरोप | Sep 17, 2023, 12:38 PM IST