EMMANUEL MACRON
-
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सलाहकार इमैनुएल बोने NSA अजीत डोभाल से मिले, कई विषयों को लेकर हुई चर्चा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आगामी 26 जनवरी को रिपब्लिक डे पर भारत के मुख्य अतिथि होंगे। उनके इस दौरे से पहले दिल्ली में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
राष्ट्रीय | Jan 12, 2024 11:55 pm IST -
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे रिपब्लिक डे पर भारत के चीफ गेस्ट, निमंत्रण स्वीकार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों आगामी 26 जनवरी को रिपब्लिक डे पर भारत के मुख्य अतिथि होंगे। इसके लिए भारत ने फ्रांस को न्यौता भेजा था, जिसे मैक्रों ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत के मेहमान बनने की खबरें थीं। लेकिन वे निजी वजहों से शामिल नहीं हो पाएंगे।
यूरोप | Jan 16, 2024 05:21 pm IST -
Advertisement
-
दुबई में इमैनुएल मैक्रों से पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता, इस नए मुकाम पर चली भारत-फ्रांस की दोस्ती
भारत-फ्रांस के संबंधों में लगातार मधुरता और मजबूती बढ़ रही है। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मौक्रों काफी अच्छे दोस्त हैं। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों नेता गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। दुबई में भी पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात और द्विपक्षीय वार्ता की।
अन्य देश | Dec 02, 2023 06:23 am IST -
इजराइल को मिल रहा पश्चिमी देशों का साथ, अब फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचे तेल अवीव
हमास से जंग के बीच इजराइल को अमेरिका और पश्चिमी देशों का भी पूरा साथ मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के बाद अब फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों भी इजराइल के समर्थन में तेल अवीव पहुंचे हैं।
एशिया | Oct 24, 2023 11:08 am IST -
Advertisement
-
इजरायल-हमास युद्ध के बीच फ्रांस के 3 हवाई अड्डों पर एक साथ कैसे फैली दहशत, अधिकारी भी हैं हैरान
फ्रांस के 3 हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एयरपोर्ट अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए तीनों एयरपोर्ट को एक साथ खाली करवाया। मगर जांच में कुछ नहीं मिलने से राहत की सांस ली गई।
अन्य देश | Oct 19, 2023 12:02 am IST -
हमास पर इजरायल के पलटवार के बाद फ्रांस में निशाने पर यहूदी, स्कूल में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप; कराया खाली
इजरायल हमास युद्ध के बाद से ही फ्रांस में यहूदी आतंकियों के मुख्य टार्गेट बन गए हैं। इसे लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों काफी संजीदा हैं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। इसके बावजूद लोगों में दहशत बनी हुई है। कुछ दिनों पहले एक शिक्षक की हत्या के बाद अब उसी स्कूल में बम की सूचना से खलबली है।
यूरोप | Oct 16, 2023 05:31 pm IST -
Advertisement
-
हमास को लेकर आया फ्रांस का बड़ा रिएक्शन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान से मध्य-पूर्व में भूचाल
इजरायल हमास युद्ध को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान सामने आया है। मैक्रों ने हमास को आतंकवादी संगठन करार दिया है। मैक्रों के इस बयान ने मध्य-पूर्व के देशों में खलबली मच गई है। फ्रांस के बयान से इजरायल के संघर्ष को जहां मजबूती मिली है, वहीं फिलीपींस का समर्थन करने वालों को झटका लगा है।
यूरोप | Oct 13, 2023 04:19 pm IST -
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फैसला, इस अहम देश से सेना और राजदूत को वापस बुलाएंगे
जुलाई महीने में नाइजर के सैन्य तख्तापलट के बाद से फ्रांस और नाइजर के बीच संबंध काफी खराब हो चुके हैं। नाइजर की जुंटा ने ने यूरोपीय देश पर उनके मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। अब इसी क्रम में फ्रांस ने एख बड़ा फैसला लिया है।
यूरोप | Sep 25, 2023 07:50 am IST -
Advertisement
-
फ्रांस के राजदूत को नाइजर सेना ने बनाया बंधक, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बोले- नहीं दे रहे खाना-पानी
नाइजर सेना ने फ्रांस के राजदूत को बंधक बना लिया है। यह जानकारी साझा करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वे दूतावास में हैं और उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही वे सैन्य राशन खा-पी रहे हैं हैं, जबकि नाइजर सेना द्वारा उन्हें राशन नहीं भिजवाया जा रहा है।
अन्य देश | Sep 16, 2023 07:36 am IST -
फ्रांस में दिव्यांगों के हॉलिडे होम में आग, 11 लोगों की मौत, लर्निंग डिसेबिलिटी से थे पीड़ित
फ्रांस मे आग लगने की खबर है। यह आग एक हॉलिडे होम में लगी। इस हादसे में 11 लोगों की जलने से मौत हुई है। इस संबंध में राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने शोक जताया है। भीषण आग के दौरान 17 लोगों को बाहर निकाला गया।
यूरोप | Aug 10, 2023 08:15 am IST -
Advertisement
-
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को भेंट किया चंदन का सितार, और क्या-क्या दिए उपहार? जानें खासियत
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को चंदन सितार उपहार में दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी, फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न और फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष लार्चर को भी भारतीय शिल्प कला के बेहद खूबसूरत उपहार भेंट किए गए।
यूरोप | Jul 14, 2023 11:34 pm IST -
मैक्रों ने पीएम मोदी को दिया उपहार, जानिए क्या है वो ऐतिहासिक गिफ्ट, जिस पर होगा गर्व
पीएम मोदी को 11वीं सदी की ‘शारलेमैन चैसमेन’ की प्रतिकृति और 1913 से 1927 के बीच प्रकाशित मार्सल प्राउस्ट के उपन्यास ‘आ ला रिसर्च ड्यू टेंम्प्स पर्दू’ के अंक भी भेंट किये गये हैं।
यूरोप | Jul 14, 2023 10:20 pm IST -
Advertisement
-
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पार्सल में भेजी जिंदा इंसान की कटी उंगलियां, शुरू हुई जांच
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को किसी ने फर्स्ट क्लास पोस्ट के जरिए कटी हुई उंगलियां भेजी हैं। जानकारी के अनुसार एक लिफाफे में सोमवार को पेरिस स्थित एलिसी पैलेस (राष्ट्रपति भवन) में कटी उंगलियों को भेजा गया था।
यूरोप | Jul 14, 2023 06:39 pm IST -
फ्रांसीसी फाइटर जेट के साथ गरजे IAF के राफेल विमान, भारतीय सैन्य टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट
फ्रांस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में भारतीय सेना का जलवा दिखा। जहां फ्रांसीसी फाइटर जेट के साथ भारतीय वायुसेन के राफेल विमान गरजे, वहीं भारतीय सैन्य टुकड़ियों ने परेड में मार्चपास्ट किया।
यूरोप | Jul 14, 2023 05:22 pm IST -
Advertisement
-
दुनिया में बढ़ी हिंदुस्तान की धाक, मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट करके जीत लिया दिल, भारत को बताया सच्चा दोस्त
फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने भारत की मातृभाषा हिंदी में ट्वीट करके दिल जीत लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'इस साल की 14 जुलाई की परेड के लिए भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।'
यूरोप | Jul 14, 2023 04:29 pm IST -
'सभी विवादों का समाधान डॉयलॉग और डिप्लोमेसी से हो', रूस-यूक्रेन जंग पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी को फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल परेड में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। इसमें भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियां और राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा ले रहे हैं। भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में दोनों देश अपनी इस साझेदारी की सिल्वर जुबली भी मना रहे हैं।
यूरोप | Jul 14, 2023 09:48 pm IST -
Advertisement
-
राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी में किया ट्वीट, कहा- "भारत-फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती का मना रहे जश्न"
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को गले लगाते एक तस्वीर ट्वीट किया है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। हिंदी में मैक्रों ने लिखा कि "भारत-फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती का जश्न" मना रहे हैं। भारत और फ्रांस की दोस्ती बेहद पुरानी है।
यूरोप | Jul 14, 2023 11:37 am IST -
पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर", जानें इसे पाने की शर्तें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया है। 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 14वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। हाल ही में उन्हें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी द्वारा मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया गया था।
यूरोप | Jul 14, 2023 12:44 pm IST -
अब फ्रांस में भी चलेगा UPI का सिक्का, डिजिटल पेमेंट में दुनिया को कड़ी टक्कर दे रहा भारत
अब भारत की यूपीआइ भुगतान प्रणाली दुनिया भर में अपनी नई पहचान बनाती जा रही है। फ्रांस के दौरे पर गए पीएम मोदी ने एक बड़ा समझौता किया है। इससे अब फ्रांस में भी यूपीआइ से लेन-देन करना संभव हो गया है। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे भारत की आर्थिक ताकत और मजबूत होगी।
यूरोप | Jul 14, 2023 06:36 am IST -
Highlight: आपसी विश्वास भारत और फ्रांस की दोस्ती का मजबूत आधार, भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनकी अगवानी की। इस दौरान पीएम मोदी ने फ्रांसीसी पीएम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच पारस्परिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर बात की।
यूरोप | Jul 14, 2023 12:06 am IST