HOUTHI REBELS
-
हूतियों के हमले की चपेट में आया अमेरिकी जहाज, जंग के और भड़कने के आसार
यूएस सेंट्रल कमांड ने घोषोणा की है कि सोमवार को हूती विद्रोहियों ने एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिका के स्वामित्व वाले और संचालित मालवाहक जहाज पर हमला किया है।
एशिया | Jan 16, 2024 09:50 am IST -
मिडिल ईस्ट में खुला जंग का एक और मोर्चा, हूतियों ने अमेरिका को निशाना बनाकर दागी क्रूज मिसाइल
हूतियों ने अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा उनके ठिकानों पर किए गए बड़े हमलों पर पलटवार किया है। अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाकर एंटी शिप क्रूज मिसाइल हूतियों ने दागी है। इस पर अमेरिका ने जानिए क्या एक्शन लिया?
एशिया | Jan 15, 2024 12:13 pm IST -
Advertisement
-
क्या है ‘ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन’, जिसने लाल सागर में हमले कर रहे हूतियों की कर दी बोलती बंद
लाल सागर में विभिन्न देशों की जहाजों पर हमले कर रहे यमन के हूती विद्रोहियों की शामत आ गई है। ब्रिटेन और अमेरिकी सेना के हमलों से हूतिये थर्रा उठे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन की अगुवाई में कई देशों ने मिलकर लाल सागर में समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए ‘ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन’ शुरू किया है।
अन्य देश | Jan 14, 2024 03:55 pm IST -
हूती विद्रोहियों के एक और अहम ठिकाने पर अमेरिकी सेना ने की एयरस्ट्राइक, अगले 72 घंटे यमन पर भारी
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के एक और बड़े ठिकाने को लक्षित करते हुए यमन में भीषण एयरस्ट्राइक की है। हालांकि इसमें अभी तक हुए नुकसान का अंदाजा नहीं है। अमेरिका को इस हमले के बाद हूती विद्रोहियों के पलटवार की भी आशंका है, ऐसे में लाल सागर में अमेरिकी सेना ने अपनी जहाजों को संभावित हमलों वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है।
अमेरिका | Jan 13, 2024 10:51 am IST -
Advertisement
-
यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला क्यों किया? ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने दिया ये जवाब
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि उनके देश और अमेरिका ने आत्मरक्षा के तहत लाल सागर में लगातार हमले कर रहे हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यूरोप | Jan 13, 2024 08:16 am IST -
हूतियों पर बाइडेन की चेतावनी भी बेअसर, यूएस-ब्रिटेन के हमलों से बौखलाए हूती विद्रोहियों ने किया पलटवार
हूती विद्रोहियों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर जोरदार हमले किए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी बड़ी चेतावनी दे डाली है कि हूती नहीं माने तो और हमलों में संकोच नहीं करेंगे। इस पर हूतियों ने भी जवाबी हमले किए हैं और कहा है कि परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
एशिया | Jan 12, 2024 11:13 am IST -
Advertisement
-
लाल सागर के पानी को "खून" से और लाल करना चाहते हैं यमन के हूतिये, कई नौकाओं पर फिर किए घातक ड्रोन हमले
लाल सागर में यमन के हूतियों ने एक बार फिर कई जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि इनमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हूतियों ने यह हमले अमेरिका और फ्रांस की चेतावनी के बावजूद किया है। हूतिये गाजा पर इजरायली हमले के खिलाफ लगातार लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं।
अन्य देश | Jan 10, 2024 10:18 am IST -
लाल सागर में हूतियों के हमले से ढुलाई लागत और बीमा प्रीमियम के दाम हो सकते हैं बेलगाम, बढ़ेगी महंगाई
लाल सागर में हूतियों के आतंक से व्यापार पर विपरीत असर पड़ा है। इससे माल ढुलाई 60 फीसदी और बीमा प्रीमिय में 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की आशंका जाहिर की गई है। इसकी वजह यह है कि हूतियों के हमले से बचने के लिए वाणिज्यिक जहाज अब वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें काफी दूर घूमकर जाना पड़ रहा है।
अन्य देश | Jan 06, 2024 05:41 pm IST -
Advertisement
-
लाल सागर में हूतियों के आतंक से "लाल हुआ अमेरिका", कहा-जहाजों पर हमले बंद नहीं हुए तो करेंगे ऐसा हाल...
इजरायल-हमास युद्ध के दौरान गाजा में हो रही आइडीएफ की सैन्य कार्रवाई से खफा हूतियों ने लाल सागर में ताबड़तोड़ हवाई हमले करना जारी रखा है। 19 दिसंबर से अब तक 15 दिनों में हूतियों ने 23 हमलों को अंजाम दिया है। ऐसे में अमेरिका समेत 12 देशों ने हूतियों को हमले बंद नहीं करने पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अन्य देश | Jan 04, 2024 12:04 pm IST -
ईरान समर्थित हूतियों ने फिर लाल सागर में दागी 2 एंटीशिप बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिकी युद्धपोत पर हमले की धमकी
लाल सागर में हूती आतंकियों का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के समर्थन वाले हूतियों ने एक बार फिर लाल सागर में दो जहाजों को एंटीशिप बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है। हालांकि गनीमत है कि इस हमले में दोनों जहाज बाल-बाल बच गए हैं। हूतियों ने अब अमेरिकी युद्धपोत पर हमले की चेतावनी दी है।
अन्य देश | Jan 03, 2024 11:36 am IST -
Advertisement
-
लाल सागर में उतरे जब "भारत के लाल"...बुरा हुआ हूती विद्रोहियों का हाल, Indian Navy के अभियान से समुद्र में हलचल
भारतीय नौसेना ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमले को नाकाम करने के लिए पूरी तैयारी से उतर चुकी है। भारतीय नौसेना ने किसी भी देश के वाणिज्यिक वाहन को लाल सागर में अपने क्षेत्र में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाजा नौसेना ने हमलावरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय युद्धपोत तैनात कर दिया है।
अन्य देश | Dec 30, 2023 11:28 am IST -
डरा रहे लाल सागर में हूतियों के हमले, ग्लोबल इकॉनमी पर बड़ा संकट, जानिए क्यों खास है यह समुद्री रास्ता
लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमले से ग्लोबल सप्लाई चेन पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शिपिंग कंपनियां डरी हुई हैं। अगर लंबा रूट लिया जाता है, तो समय और लागत दोनों ही काफी अधिक बढ़ जाएंगी। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा है।
बिज़नेस | Dec 25, 2023 06:22 pm IST -
Advertisement
-
लाल सागर में हूती विद्रोहियों का आतंक, ये देश साथ मिलकर देंगे करारा जवाब
हूती विद्रोहियों के हमलों को नाकाम करने के लिए अमेरिका ने देशों का संगठन बनाने की घोषणा की है। इसमें कई देश शामिल हैं। इससे लाल सागर में हूती विद्रोही जो इजराइली या इजराइल की ओर जाने वाले जहाजों को निशाना बनाते हैं, उन पर नकेल कसी जा सकेगी।
एशिया | Dec 19, 2023 11:00 am IST -
ईरान ने अमेरिका को दे डाली खुली धमकी, जानिए यूएस के किस कदम से बौखलाया यह शिया देश
लाल सागर के लिए टास्क फोर्स बनाने के प्रस्ताव पर ईरान ने अमेरिका को खुली धमकी दी है। ईरान ने चेतावनीभरे लहजे में कहा है कि लाल सागर में टास्क फोर्स बनाई, तो बहुत परेशानी का सामना करोगे।
एशिया | Dec 15, 2023 09:41 am IST -
Advertisement
-
इजराइल जाने वाले टैंकर पर हूती विद्रोहियों ने यमन से किया मिसाइल अटैक, दे डाली बड़ी चेतावनी
इजराइल की ओर जाने वाले एक कमर्शियल टैंकर पर यमन के हूती विद्रोहयों ने क्रूज मिसाइल से अटैक किया है। साथ ही हूती विद्रोहियों ने इजराइल को ये बड़ी धमकी भी दे डाली है।
एशिया | Dec 12, 2023 12:03 pm IST -
इजराइली जहाज पर कब्जा करने वाले हूती हमलावरों को अमेरिकी नौसेना ने पकड़ा
इजराइल हमास में जंग के बीच यमन के हूती विद्रोही भी इजराइल की ओर मिसाइल दाग रहे हैं। वहीं हूती विद्राहियों ने इजराइल से जुड़े एक जहाज पर कब्जा कर लिया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। अमेरिकी नौसेना ने इन हूती हमलावरों को पकड़ लिया है।
एशिया | Nov 27, 2023 01:04 pm IST -
Advertisement
-
इजराइल के खात्मे तक करते रहेंगे अटैक, जहाज का अपहरण करने वाले हूती विद्रोहियों ने दी धमकी
इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इसी बीच यमन के हूती विद्राहियों ने भारत आ रहे जहाज को बंधक बना लिया। इस घटना का वीडियो भी जारी किया है। अब हूती विद्रोहियों ने धमकी दी है कि वे इजराइल के खात्मे तक हमले करते रहेंगे।
एशिया | Nov 21, 2023 04:26 pm IST -
यमन में हूती विद्रोहियों ने जमकर मचाया उत्पात, इंटरनेट सेवा पूरी तरह ध्वस्त होने से मचा हाहाकार
यमन में गृहयुद्ध की आग लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे पूरा देश झुलस रहा है। हूती विद्रोहियों की ओर से व्यवस्था को लगातार चुनौती पेश की जा रही है। इससे हालात बेकाबू हो चुके हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार को देर रात पूरे यमन में इंटरनेट सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं। इससे लोगों के बीच हाहाकार मच गया है।
अन्य देश | Nov 10, 2023 02:49 pm IST -
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल की ओर दागी मिसाइलें, गिर गई मिस्र में, 6 सुरक्षाकर्मी घायल
यमन के हूती विद्राहियों ने एक बार फिर इजराइल को टारगेट करके मिसाइल छोड़ी, लेकिन इजराइल की बजाय सीमा के पास ही मिस्र के ताबा शहर में गिर गई। इससे मिस्र के 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इजराइल ने मिस्र के सुरक्षाबलों के हताहत होने पर इस हमले की निंदा की है।
एशिया | Oct 28, 2023 11:01 am IST -
गाजा-लेबनान नहीं, इजराइल में तबाही के लिए यहां से दागी गईं क्रूज मिसाइल, अमेरिकी जंगी बेड़े ने किया हमला फेल
इजराइल और हमास की जंग के बीच यमन से भी हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर क्रूज मिसाइलें और ड्रोन से हमला कर इजराइल को तबाह करने की साजिश की। लेकिन पेंटागन के अनुसार अमेरिकी जंगी बेड़े ने इस हमले को नाकाम कर इजराइल को तबाह होने से बचा लिया।
एशिया | Oct 20, 2023 10:43 am IST