INDIAN PREMIER LEAGUE
-
कप्तान शुभमन गिल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों विरोधी टीमों की बढ़ने वाली है टेंशन
आईपीएल 2026 के सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए कुल 776 रन बनाए उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। अब शुभमन गिल ने वैभव को लेकर अभी से बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
क्रिकेट | May 30, 2026 08:40 pm IST -
राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने पर फूटा कुमार संगकारा का गुस्सा, इस खिलाड़ी के धोखा देने को लेकर उठाए सवाल
आईपीएल 2026 सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद राजस्थान के हेड कोच कुमार संगकारा का बड़ा बयान सामने आया।
क्रिकेट | May 30, 2026 04:08 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी की आंखें हुई नम, डग आउट में रोते हुए आए नजर
GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स टीम का सफर आईपीएल 2026 के सीजन में क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 7 विकेट से हार मिलने के बाद खत्म हो गया। इस मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए।
क्रिकेट | May 30, 2026 06:55 am IST -
गिल-सुदर्शन टी20 क्रिकेट में बनी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी, कोहली-गेल को छोड़ दिया पीछे
GT vs RR: गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 7 विकेट से मात देने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में उन्हें जीत दिलाने में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने अहम भूमिका अदा की।
क्रिकेट | May 29, 2026 11:42 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे
GT vs RR: गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से शानदार 96 रनों की पारी देखने को मिली, लेकिन वह जब आउट होकर डग आउट में पहुंचे तो उसके बाद कप्तान रियान पराग उनसे काफी नाराज दिखाई दिए।
क्रिकेट | May 29, 2026 10:20 pm IST -
वैभव सूर्यवंशी के हेलमेट में लगी रबाडा की तेज गेंद, सिराज ने तुरंत पूछा उनका हाल; फैंस भी गए घबराए
GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में शानदार 96 रनों पारी देखने को मिली, जिसमें वह जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उसी समय कगिसो रबाडा की एक तेज गेंद उनके हेलमेट में जाकर लगी जिसके चलते सभी थोड़ी देर के लिए घबरा गए थे।
क्रिकेट | May 29, 2026 10:19 pm IST -
Advertisement
-
वैभव सूर्यवंशी के नाम IPL में दर्ज हुआ कमाल का रिकॉर्ड, बने 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी
GT vs RR: आईपीएल 2026 के सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में जैसे ही अपनी पारी के 20 रनों का आंकड़ा पार किया उसी के साथ वह एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गए।
क्रिकेट | May 29, 2026 08:20 pm IST -
GT vs RR: क्वालीफायर-2 मैच में आखिर क्यों हुआ दुबारा टॉस? कहां हो गई दोनों कप्तानों के बीच कन्फ्यूजन
GT vs RR: आईपीएल 2026 सीजन का क्वालीफायर-2 मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस के समय शुभमन गिल और रियान पराग के बीच कन्फ्यूजन देखने को मिली।
क्रिकेट | May 29, 2026 07:30 pm IST -
Advertisement
-
IPL के 5 'महा-रिकॉर्ड्स', नामुमकिन है इनका टूटना! अब तक नहीं पहुंचा कोई भी खिलाड़ी इसके आसपास
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कई ऑल टाइम रिकॉर्ड्स बड़ी आसानी से टूटते हुए देखने को मिले हैं, लेकिन अभी भी आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे कीर्तिमान है जिनके टूटने का इंतजार फैंस को काफी लंबे समय से लेकिन ऐसा होना काफी मुश्किल काम दिखता है।
क्रिकेट | May 29, 2026 06:15 pm IST -
IPL के एक सीजन में चौके-छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
आईपीएल के 19वें सीजन में जिस तरह से एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं, उसके बाद हम आपको एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री से रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्पोर्ट्स | May 28, 2026 11:36 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात टाइटंस ने वैभव को रोकने के लिए तैयार किया प्लान, कोच ने कहा - हमारी कोशिश उन्हें कोई मौका ना मिले
GT vs RR: आईपीएल 2026 सीजन का क्वालीफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में 29 मई को खेला जाएगा, जिसमें इस मैच से पहले जीटी के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल का वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ तैयारी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
क्रिकेट | May 28, 2026 09:01 pm IST -
वैभव सूर्यवंशी के सामने गेल के 100 छक्कों का रिकॉर्ड निशाने पर, क्वालीफायर-2 में एक और कीर्तिमान बनाने का मौका
आईपीएल 2026 में अब तक कई रिकॉर्ड को चकनाचूर करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास अब क्वालीफायर-2 मैच में एक और बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका रहेगा, जिसमें उनके निशाने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड रहेगा।
क्रिकेट | May 28, 2026 07:21 pm IST -
Advertisement
-
राजस्थान रॉयल्स के लिए क्यों मुश्किल है ट्रॉफी जीतना? IPL में सिर्फ एकबार एलिमिनेटर खेलने वाली टीम बनी है विजेता
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 के सीजन में एलिमिनेटर मुकाबले में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 रनों से जीत हासिल करने के साथ क्वालीफायर-2 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। हालांकि अभी भी उनके लिए ट्रॉफी जीतना आसान नहीं है।
क्रिकेट | May 28, 2026 06:05 pm IST -
क्रिकेट के भगवान की तारीफ से फूले नहीं समा रहे वैभव सूर्यवंशी, कहा - मेरे लिए ये गर्व की बात
आईपीएल 2026 के सीजन में सबसे ज्यादा धमाल 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मचा रखा है, जो हर मैच के साथ कई नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। वहीं एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 97 रनों की पारी के बाद सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी तारीफ की।
क्रिकेट | May 28, 2026 05:04 pm IST -
Advertisement
-
वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि रन नहीं इस बात पर है पूरा ध्यान, मैच से पहले तैयारी को लेकर भी किया खुलासा
SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 47 रनों से जीत दिलाने में वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई जिसमें उनका इस मुकाबले के बाद बड़ा बयान भी सामने आया।
क्रिकेट | May 28, 2026 12:08 am IST -
"अब वक्त आ चुका है...", वैभव सूर्यवंशी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?
SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी को लेकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली जिसमें उनके बल्ले से एलिमिनेटर मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों के बेहतरीन पारी देखने को मिली। इसी पारी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
क्रिकेट | May 27, 2026 10:25 pm IST -
Advertisement
-
वैभव सूर्यवंशी की पारी के मुरीद हुई SRH की मालकिन काव्या मारन, आउट होने के बाद का VIDEO हुआ वायरल
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें वह आउट होने के बाद काफी निराश भी दिखाई दिए।
क्रिकेट | May 27, 2026 09:44 pm IST -
वैभव सूर्यवंशी के आगे फीके पड़े जयसूर्या से लेकर वॉर्नर तक, एक झटके में दिग्गजों को छोड़ा पीछे
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने एक झटके में कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया।
क्रिकेट | May 27, 2026 08:53 pm IST -
SRH vs RR IPL Eliminator: राजस्थान ने दर्ज की 47 रनों से जीत, क्वालीफायर-2 में पक्की की अपनी जगह
SRH vs RR IPL Eliminator: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले को 47 रनों से अपने नाम करने के साथ क्वालीफायर-2 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जहां पर उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी।
क्रिकेट | May 27, 2026 11:34 pm IST -
वैभव सूर्यवंशी का कैसा है SRH के खिलाफ रिकॉर्ड? स्ट्राइक देख रह जाएंगे दंग
SRH vs RR: आईपीएल 2026 में 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं।
क्रिकेट | May 27, 2026 03:45 pm IST