IRAQ
-
अमेरिकी बलों ने इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर किया बड़ा हमला, 15 लोगों की मौत के साथ अपने भी 7 सैनिक घायल
इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर किए गए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 7 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला इराक और अमेरिकी बलों ने मिलकर किया था। आतंकियों के कई ठिकाने पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।
अमेरिका | Aug 31, 2024 10:47 am IST -
इमाम हुसैन की याद में निकली "अरबाईन" यात्रा, नजफ से कर्बला तक 90 KM तक पैदल चलते हैं लोग
पैगम्बर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की याद में "अरबाईन" यात्रा निकाली जाती है। 10 मुहर्रम के बाद 40वें दिन दुनियाभर से करोड़ों लोग इस पैदल यात्रा में शामिल होकर कर्बला पहुंचते हैं और इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाते हैं।
एशिया | Aug 21, 2024 06:32 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान से इराक जा रही बस ईरान में दुर्घटनाग्रस्त, 28 यात्रियों की मौत; 23 लोग हुए घायल
ईरान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 28 जायरीनों की मौत हो गई है। बस में कुल 51 लोग सवार थे।
एशिया | Aug 21, 2024 02:06 pm IST -
इराक बना रहा अजीबोगरीब कानून, पेश किया सिर्फ 9 साल की उम्र में ही लड़कियों की शादी को मंजूरी का प्रस्ताव
इराक ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से घटाकर 9 वर्ष करने के लिए संसद में प्रस्ताव पेश किया है। अगर यह विधेयक कानून बन जाता है तो इससे बच्चियों और महिलाओं के अधिकारों का हनन होने के साथ हिंसा की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। ऐसे में इसका विरोध शुरू हो गया है।
अन्य देश | Aug 09, 2024 02:42 pm IST -
Advertisement
-
फिर खूंखार हुआ आतंकी संगठन "ISIS", इराक और सीरिया पर हमले हुए तेज; "US Central Command" ने दी रिपोर्ट
अमेरिका की सैन्य शाखा यूएस सेंट्रल कमांड की रिपोर्ट के अनुसार खूंखार आतंकी संगठन स्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) ने फिर खुद को बेहद मजबूत कर लिया है। इस बात का गवाह गत वर्ष ईराक और सीरिया पर हुए दोगुने हमले गवाही दे रहे हैं।
एशिया | Jul 17, 2024 03:47 pm IST -
Explainer: इराक में नहीं चलेगा पत्नियों की अदला-बदली का खेल, समलैंगिंक संबंधों पर 15 साल की जेल; क्यों बना कानून?
इराक में अब समलैंगिक संबंध बनाना और मौज-मस्ती के लिए अपनी पत्नी को दूसरे पुरुषों के पास भेजना और उसकी पत्नी को अपने पास बुलाना भी अपराध घोषित कर दिया गया है। इराक की संसद ने अब से समलैंगिक संबंध बनाने और वाइफ स्वैपिंग करने पर 15 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है।
Explainers | Apr 28, 2024 12:19 pm IST -
Advertisement
-
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को उनके घर के सामने ही कौन उतार रहा मौत के घाट, इराक ने शुरू की जांच
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की हत्याओं ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इराक में एक के बाद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को उनके घर के सामने ही मार दिया जा रहा है। इस मामले में अब इराकी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
अन्य देश | Apr 28, 2024 11:25 am IST -
सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर हुआ हमला, इराक से दनादन दागे गए रॉकेट
इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी। इस मुलाकत के एक दिन बाद ही इराक की ओर से अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए रॉकेट दागे गए।
अन्य देश | Apr 22, 2024 02:26 pm IST -
Advertisement
-
तीसरे विश्वयुद्ध की बज गई घंटी, ईरान के साथ यमन, सीरिया और इराक के हमदर्दों ने भी किया इजरायल पर हमला
इजरायल पर ईरान के हमले ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा और बढ़ा दिया है। अब इसमें मध्य-पूर्व के अलावा यूरोप और एशिया के कई देशों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष एंट्री की आशंका है। ईरान के साथ ही सीरिया, लेबनान और इराक के ईरानी हमदर्दों ने भी इजरायल के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर दिया है। ऐसे में इजरायल पलटवार जरूर करेगा।
अन्य देश | Apr 15, 2024 01:56 pm IST -
Explainer:इराक और सीरिया के बाद अब अफ्रीकी देश बन रहे ISIS आतंकियों के नए ठिकाने, UN भी हैरान
इराक और सीरिया में आतंक की जड़ें मजबूत करने के बाद अब इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) आतंकवादी समूह अफ्रीकी देशों में नया ठिकाना बना रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने आइएसआइएस के खतरों के लेकर आगाह भी किया है। आइएसआइएस आतंकी विदेशों में हमला करने की योजना बना रहे हैं।
Explainers | Feb 17, 2024 12:44 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन इराक और सीरिया में आसमान से बरसाई मौत, हवाई हमले में 40 लोगों की गई जान
अमेरिका ने ईरान और इराक समर्थित सशस्त्र समहूों के हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के बाद इराक और सीरिया में अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया है। अमेरिका ने इराक और सीरिया में दो दिनों में 100 से ज्यादा ठिकानों को तबाह किया है। इसमें अब तक 40 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इससे क्षेत्र में एक नया संघर्ष पैदा हो गया।
अन्य देश | Feb 04, 2024 04:10 pm IST -
अमेरिका ने लिया बदला, इराक और सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के 85 ठिकाने हुए धुआं
अमेरिकी सैनिकों की मौत से बौखलाए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इराक और सीरिया में मिलिशिया समूहों के 85 ठिकानों पर भीषण हवाई हमला किया है। इसमें बड़ी संख्या में ईरान समर्थित आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अमेरिका ने कहा कि अभी तो ये हमले का आगाज है। आगे बड़ी तबाही होगी।
अमेरिका | Feb 03, 2024 11:02 am IST -
Advertisement
-
'अगर किसी अमेरिकी को नुकसान पहुंचा तो...' इराक, सीरिया हमले के बीच राष्ट्रपति बाइडेन की कड़ी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईराक-सीरिया हमलों मे तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि अगर किसी अमेरिकी को नुकसान पहुंचाया तो फिर हमें जवाब भी देना आात है।
अमेरिका | Feb 03, 2024 08:28 am IST -
अमेरिका ने इराक पर किया भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला, इस आतंकी समूह के 3 ठिकाने तबाह होने से बौखलाया ईरान
अमेरिका सेना ने इराक में मिलिशिया आतंकियों के 3 अहम ठिकानों पर बड़ा हवाई हमला किया है। ईरान समर्थित इन आतंकियों के ग्रुप को अमेरिका ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। इन आतंकियों ने एक हमले में अमेरिकी सैनिकों को घायल कर दिया था।
अमेरिका | Jan 24, 2024 10:59 am IST -
Advertisement
-
शुरू होने वाली है भीषण जंग? अब ईरान ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, ‘मोसाद का हेडक्वॉर्टर’ भी उड़ाया
ईरान ने कहा है कि उसने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों सहित ‘आतंकवादी गतिविधियों’ पर हमला किया और कई बैलिस्टिक मिसाइल दागकर उन्हें नष्ट कर दिया।
एशिया | Jan 16, 2024 10:38 am IST -
उत्तरी इराक में सैन्य अड्डे पर घुसपैठ के इरादे से हुआ भीषण हमला, अपने 5 सैनिकों की मौत से बौखलाया तुर्की
इराक में एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुए भीषण हमले में तुर्की के 5 सैनिकों की मौत हो गई है। इससे तुर्की की सरकार भड़क उठी है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके पहले के हमलों में भी तुर्की के 12 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
एशिया | Jan 13, 2024 11:33 am IST -
Advertisement
-
इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, बगदाद में ईरान समर्थित मिलिशियाई नेता को किया ढेर
इजरायल-हमास युद्ध के दौरान बढ़ रहे क्षेत्रीय तनाव के बीच अमेरिका ने एक बड़ी एयरस्ट्राइक में ईरान समर्थित मिलिशिया नेता को ढेर कर दिया है। अमेरिका ने बगदाद स्थित मिलिशाई मुख्यालय पर हवाई हमला किया, जिसमें मिलिशिया नेता व संचालन के उप प्रमुख अबू तकवा ढेर हो गया।
अन्य देश | Jan 05, 2024 09:55 am IST -
इराक: यूनिवर्सिटी के छात्रावास में आग लगने से 14 लोग जिंदा जले, कई छात्र झुलसे
उत्तरी इराक के एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है। आग में कई लोग झुलग गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में ज्यादातर छात्र हैं।
एशिया | Dec 09, 2023 07:24 am IST -
इजरायल का समर्थन करना अमेरिका को पड़ रहा भारी, यूएस एम्बेसी पर 3 रॉकेट से घातक हमला
सूडानी के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ एक फोन कॉल के दौरान कहा कि बगदाद "इराकी क्षेत्र पर किसी भी हमले" को खारिज करता है, जिसके एक दिन बाद यह हमला हुआ।
अमेरिका | Dec 08, 2023 05:12 pm IST -
इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में भीषण हमला, बंदूकधारियों ने 11 लोगों को खड़े-खड़े गोलियों से भूना
इराक के पूर्वी दियाला में अज्ञात बंदूकधारियों ने 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इराकी अधिकारियों के मुताबिक हमलावर विस्फोटकों के साथ आए थे। पहले एक धमाका हुआ। इसके बाद बंदूकधारियों ने वहां खड़े लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
एशिया | Dec 01, 2023 05:36 pm IST