ISRAEL HAMAS CONFLICT
-
गाजा में फिर होगा संघर्ष विराम! बंधकों की रिहाई के समझौते पर फिर होगी चर्चा
गाजा में एक बार फिर संघर्ष विराम की संभावना नजर आ रही है। गाजा में बंधकों की रिहाई के समझौते को लेकर अमेरिकी अधिकारी और कतर के प्रतिनिधि बातचीत के लिए यूरोप पहुंचे हैं।
एशिया | Dec 19, 2023 01:45 pm IST -
ईरान की अमेरिका को चेतावनी कहा 'जैसे आप अफगानिस्तान से भागे, उसी तरह हम आपको...'
ईरानी कमांडर होसैन सलामी ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी दी है। ईरानी कमांडर ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका के घटते वजूद पर कटाक्ष किया। साथ ही कहा कि जिस तरह से अफगानिस्तान से अमेरिका भागा है, हम गाजा से उसे वैसे ही भगाएंगे। जानिए ईरानी कमांडर ने और क्या कहा?
एशिया | Dec 18, 2023 01:32 pm IST -
Advertisement
-
युद्ध के दौरान इजरायली सेना से हुई बड़ी गलती, अपने ही देश के नागरिकों को दुश्मन समझ मारी गोली
इजरायली सेना के सेना के मुख्य प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि इजरायली सैनिकों ने बंधकों को पकड़ा। गलती से उन्हें खतरा समझ लिया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे बंधकों से बच निकले हैं या उन्हें छोड़ दिया गया है।
एशिया | Dec 16, 2023 08:18 am IST -
अभी कई महीने नहीं रुकेगी गाजा की जंग, इजराइल के रक्षामंत्री ने किया ऐलान, हमास को करेंगे तबाह
इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने लंबे समय तक युद्ध चलने का अनुमान जताते हुए कहा कि हमास को तबाह करने में कई महीने लगेंगे। पिछले दिनों अस्थाई संघर्ष विराम के बाद फिर गाजा में लड़ाई का ताजा दौर व्यापक पैमाने पर शुरू हो गया है।
अमेरिका | Dec 15, 2023 02:38 pm IST -
Advertisement
-
हम चाहते हैं इजराइल हमास की जंग जल्द खत्म हो, लेकिन...' जानिए क्या बोला अमेरिका?
इज़राइल-हमास युद्ध पर व्हाइट हाउस से बड़ा बयान आया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि यह जंग जल्द से जल्द ख़त्म हो। लेकिन उन्होंने इजराइल के पक्ष में कई बातें भी कही। जानिए व्हाइट हाउस ने जंग को लेकर और क्या क्या कहा?
अमेरिका | Dec 15, 2023 06:45 am IST -
अपने ही दोस्त इजराइल के खिलाफ ये क्या बोल गया अमेरिका? बाइडेन ने नेतन्याहू के लिए कही बड़ी बात
इजराइल और हमास की जंग में अमेरिका पूरी तरह इजराइल के साथ खड़ा है। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली पीएम नेतन्याहू की आलोचना में बड़ी बात कह दी है। जानिए बाइडेन ने नेतन्याहू के लिए क्या कहा?
अमेरिका | Dec 13, 2023 08:35 am IST -
Advertisement
-
यूएन महासभा में गाजा में संघर्षविराम प्रस्ताव पारित, भारत ने किया समर्थन, जानें किन 10 देशों ने किया विरोध
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपात बैठक में गाजा में संघर्षविराम का प्रस्ताव पारित हो गया है। भारत सहित 153 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जानिए गाजा में संघर्षविराम प्रस्ताव का किन देशों ने विरोध किया?
एशिया | Dec 13, 2023 06:41 am IST -
इजराइल जाने वाले टैंकर पर हूती विद्रोहियों ने यमन से किया मिसाइल अटैक, दे डाली बड़ी चेतावनी
इजराइल की ओर जाने वाले एक कमर्शियल टैंकर पर यमन के हूती विद्रोहयों ने क्रूज मिसाइल से अटैक किया है। साथ ही हूती विद्रोहियों ने इजराइल को ये बड़ी धमकी भी दे डाली है।
एशिया | Dec 12, 2023 12:03 pm IST -
Advertisement
-
'नंगा नाच' करा रही इजराइली सेना, हमास के 100 संदिग्ध आतंकियों को बिना कपड़ों के कराई परेड
इजराइल की सेना गाजा में कोहराम मचाए हुए है। इजराइली सेना ने 100 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को हमास से जुड़ा बताया है और इन्हें बिना कपड़ों के सड़क पर बिठाया हुआ है।
एशिया | Dec 08, 2023 08:59 am IST -
इजराइली सेना ने घेरा तो सुरंग में जाकर छिपा हमास का चीफ, कब तक खेलेगा 'आंख मिचौली' का खेल?
इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इसी बीच इजराइल की आर्मी हमास के चीफ को ढूंढने के लिए पूरा जोर लगा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह सुरंगों में छिपता फिर रहा है।
एशिया | Dec 07, 2023 01:26 pm IST -
Advertisement
-
दक्षिणी गाजा में इजराइली सेना ने मचाया कोहराम, शवों से भर गए अस्पताल, अब खुली यूएन की नींद
इजराइल और हमास की जंग को गुरुवार को दो महीने पूरे हो गए। इसी बीच बुधवार को पहली बार हमास और इजराइल की सेना ने आमने सामने की जंग लड़ी। उधर, पहली बार अब जाकर संयुक्त् राष्ट्र की नींद खुली। यूएन महासचिव ने ये बड़ा कदम उठाया है।
एशिया | Dec 07, 2023 08:00 am IST -
'अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं क्यों हैं चुप', हमास के बंधक इजराइली महिलाओं से रेप पर नेतन्याहू ने जमकर निकाली भड़ास
हमास द्वारा इजराइली महिला बंधकों के साथ रेप और अत्याचारों पर अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की चुप्पी पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन संस्थाओं को आड़े हाथों लिया है। नेतन्याहू ने कहा कि इस मुद्दे पर आप सब क्यों नहीं बोलते 'कहां हैं आप लोग?'
एशिया | Dec 06, 2023 09:58 am IST -
Advertisement
-
इजरायल के भीषण हमले से खान यूनिस में हाहाकार, लोग पूछ रहे- कहां है UN, किधर है रेडक्रॉस?
हमास के साथ सीजफायर के खत्म होने के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर एक नई ताकत के साथ हमला करना शुरू कर दिया है और इसका असर खान यूनिस पर देखने को मिल रहा है।
एशिया | Dec 05, 2023 08:58 pm IST -
संघर्ष विराम के बाद और खतरनाक हुआ इजराइल, हमले का दायरा बढ़ाया, दो दर्जन इलाके खाली कराए
संघर्ष विराम के बाद इजराइल और खतरनाक हो गया है। उसने हमले का दायरा बढ़ाने के लिए दो दर्जन इलाके खाली करा लिए हैं। वह पूरी गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है।
एशिया | Dec 04, 2023 06:02 pm IST -
Advertisement
-
गाजा में जंग के बीच अमेरिकी जंगी जहाज पर हमला, किसने कराया अटैक? पेंटागन ने दी ये जानकारी
गाजा में जंग की आंच अमेरिका तक भी पहुंच रही है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के पास लाल सागर में अपने जंगी बेड़े तैनात कर रखे हैं। अमेरिका के जंगी जहाज पर भी हमला हो गया है। यह अटैक किसने कराया, ईरान या हूती विद्रोहियों ने?
एशिया | Dec 04, 2023 01:53 pm IST -
गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत पर छलका कमला हैरिस का दर्द, इजराइल को दी ये सलाह
इजराइल ने फिर गाजा पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति कमला हैरिस का दर्द गाजा में निर्दोष नागरिकों की मौत को लेकर छलका है। उन्होंने इजराइल को एक बड़ी सलाह दे डाली है।
एशिया | Dec 03, 2023 06:46 am IST -
Advertisement
-
इजरायल-हमास युद्ध में नहीं रुक रही तबाही, गाजा में मृतकों की संख्या हुई 15 हजार के पार
हमास के साथ हफ्तेभर के संघर्ष विराम के बाद इजराइल ने नये सिरे से हमला तेज कर दिया है जिससे मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ना तय है।
अन्य देश | Dec 02, 2023 09:56 pm IST -
इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर फिलिस्तीनी समर्थक ने किया आत्मदाह, सुरक्षाकर्मी भी हुआ घायल
इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर एक फिलिस्तीनी समर्थक ने खुद को आग लगा ली। फिलिस्तीनी समर्थक की जान बचाने के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। बता दें कि इस दौरान फिलिस्तीनी समर्थक के हाथ में फिलिस्तीन का भी झंडा था।
अमेरिका | Dec 02, 2023 10:13 am IST -
दुनियाभर में 'हमास नेताओं को मारने' की तैयारी कर रहा इजरायल, अमेरिकी अखबार ने किया बड़ा दावा
इजरायल ने हमास पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक बार फिर हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच अमेरिकी अखबार ने इजरायल को लेकर बड़ा दावा किया है। अमेरिकी अखबार ने कहा कि इस युद्ध के खत्म होने के बाद दुनियाभर में हमास नेताओं को मारने की तैयारी की जा रही है।
एशिया | Dec 02, 2023 09:26 am IST -
गाजा में युद्ध विराम खत्म, इजराइली सेना का ऐलान 'फिर शुरू करने जा रहे हैं हमले'
गाजा पट्टी में जारी अस्थाई संघर्षविराम की अवधि शुक्रवार सुबह खत्म हो गई है। इसी बीच इजराइल की सेना ने बड़ा ऐलान किया है। इजराइली सेना ने कहा है कि वे एक बार फिर गाजा पर हमले शुरू करने जा रही है।
एशिया | Dec 01, 2023 12:33 pm IST