KARNATAKA
-
पहली बार 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल हुए गहलोत, बीजेपी पर साधा निशाना, राहुल को लेकर कही ये बात
Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में मचे सियासी बवाल के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहली बार कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2022 11:47 pm IST -
कर्नाटक से मेरे परिवार का पुराना नाता, राहुल गांधी ने कुछ ऐसे किया राज्य के साथ अपने परिवार के जुड़ाव को याद
Karnataka News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत बल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परिवार और बल्लारी के बीच पुराना रिश्ता रहा है।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2022 08:46 pm IST -
Advertisement
-
'एक विफल मिसाइल' को फिर से लॉन्च कर रही कांग्रेस, 'भारत जोड़ो यात्रा' पर मुख्यमंत्री बोम्मई का कटाक्ष
Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इस भारत जोड़ो यात्रा का कोई मतलब नहीं है जब देश काफी मजबूत है। जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि राहुल गांधी नाम की मिसाइल पहले भी विफल हो चुकी थी, अब उसे दोबारा लॉन्च किया जा रहा है।
राजनीति | Oct 15, 2022 06:45 pm IST -
'SC और ST' विरोधी है कर्नाटक सरकार, राहुल गांधी का भाजपा पर जोरदार अटैक
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) विरोधी है।
राजनीति | Oct 15, 2022 06:05 pm IST -
Advertisement
-
‘राहुल गांधी एक फेल मिसाइल हैं’, सीएम बोम्मई ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर किया पलटवार
सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि राहुल गांधी नाम की मिसाइल पहले भी विफल हो चुकी थी और अब उसे दोबारा लॉन्च किया जा रहा है। राहुल की यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए बोम्मई ने कहा कि भारत विश्व स्तर पर मजबूत तरीके से आगे बढ़ रहा है।
राजनीति | Oct 15, 2022 05:00 pm IST -
विधायक की कार का पीछा कर लहराई थी तलवारें, पुलिस ने एक को पकड़ा
Karnataka News: कर्नाटक के मेंगलुरु में विधायक हरीश पूंजा की कार का कुछ बदमाशों ने पीछा किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस के हत्थे एक शख्स चढ़ा है। पुलिस ने अपराध में कथित रूप से इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।
क्राइम | Oct 15, 2022 02:27 pm IST -
Advertisement
-
दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान एयरबस ए-380 बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरा
Karnataka News: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों में एक और अध्याय जुड़े गया है। अमीरात का विशेष विमान भारत की सरजमीं पर उतरा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर प्लेन है। जो कि शनिवार को बेंगलुरु में उतरा है।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2022 01:46 pm IST -
कर्नाटक में कानून लागू होने के बाद धर्म परिवर्तन का पहला मामला, शादी का झांसा देकर फंसाई थी लड़की
Karnataka News: लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि इलाके से एक लड़का भी गायब था जिसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। खुशबू और मोईन दोनो बेंगलुरु के एक ही इलाके के रहने वाले हैं और दोनों एक दूसरे को जानते हैं।
राष्ट्रीय | Oct 14, 2022 11:00 pm IST -
Advertisement
-
बिना टिकट ट्रेन में सफर करना पड़ गया मंहगा, पांच युवकों को एक महीने की हई जेल
Karnataka News: कर्नाटक में उडुपी न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत ने केरल के पांच युवकों को बिना टिकट सफर करने और ट्रेन के अंदर उपद्रव करने के आरोप में एक महीने की कैद की सजा सुनाई है।
राष्ट्रीय | Oct 14, 2022 04:45 pm IST -
हिजाब को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इन देशों में पहनने पर हो जाती है जेल
Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है। इस मामले में दो जजों के बयान अलग-अलग सामने आए हैं। वही देश में इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। हर तरफ इसकी चर्चा की जा रही है। आपको बता दें कि कई देशों में हिजाब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
राष्ट्रीय | Oct 13, 2022 06:45 pm IST -
Advertisement
-
'नहीं हटेगा हिजाब पर बैन', कर्नाटक सरकार के मंत्री ने कहा आदेश जारी रहेगा
कर्नाटक सरकार में मंत्री वी. सुनील कुमार ने कहा, "कोई भी छात्रा हिजाब पहनकर कक्षाओं में नहीं जा सकती। कांग्रेस और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को समझना चाहिए कि वे समाज के खिलाफ नहीं जा सकते।"
राष्ट्रीय | Oct 13, 2022 05:08 pm IST -
'हिजाब पहनने का हुक्म अल्लाह ने दिया है', असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को बताया गलत
Hijab Ban: असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लड़कियां हिजाब इसलिए पहन रही हैं क्योंकि कुरान में इसका जिक्र है और इसका हुक्म हमें अल्लाह ने दिया है।
राष्ट्रीय | Dec 16, 2022 11:20 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक में बीजेपी खत्म कर देगी मुस्लिम आरक्षण! बसवराज बोम्मई ने कहा सब कुछ संवैधानिक रूप से करेंगे
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) पर पार्टी के अंदरूनी लोग राज्य में शिक्षा और सरकारी सेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के तहत मुस्लिम आरक्षण को रद्द करने का दबाव बना रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सरकार जो भी करेगी संवैधानिक रूप से करेगी।
राष्ट्रीय | Oct 13, 2022 04:19 pm IST -
हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानिए कर्नाटक के शिक्षामंत्री ने क्या कहा?
Hijab Ban: हिजाब बैन मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।दो जजों ने इस मामले पर अपनना निर्णय सुनाया है। इस मामले पर दोनों ने अपनी अलग अलग राय रखी। इस पर कर्नाटक के शिक्षामंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है, पर हमें बेहतर फैसले की आस थी।
राष्ट्रीय | Oct 13, 2022 12:42 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक के चर्चित हिजाब विवाद पर SC ने सुनाया फैसला, दोनों जजों की राय अलग, अब होगी बड़ी बेंच में सुनवाई
Hijab Ban: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में फैसला दे दिया है। दोनों जजों ने अलग-अलग फैसला सुनाया है। जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हिजाब बैन के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। वहीं, जस्टिस धूलिया ने हाईकोर्ट के बैन जारी रखने के आदेश को रद्द कर दिया है। इस मामले की सुनवाई बड़ी बेंच करेगी।
राष्ट्रीय | Oct 13, 2022 12:10 pm IST -
सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है कर्नाटक हिजाब मामले में फैसला, जानें डिटेल्स
Karnataka Hijab Case: कर्नाटक हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाली है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 10 दिन तक सुनवाई हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से कई तरह की दलीलें दी गईं। अब सुप्रीम कोर्ट इन्हीं दलीलों और तर्कों के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी।
राष्ट्रीय | Oct 13, 2022 08:46 am IST -
Advertisement
-
कर्नाटक: हावेरी में RSS कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के मामले में 20 मुस्लिम युवक गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Karnataka News: कर्नाटक के हावेरी शहर में RSS कार्यकर्ताओं पर उस वक्त हमला हुआ था, जब वे पथ संचलन का मार्ग तय करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं की कुछ मुस्लिम लड़कों से झड़प हो गई थी, इसके बाद मारपीट हुई थी।
राष्ट्रीय | Oct 12, 2022 03:01 pm IST -
'भारत जोड़ो यात्रा में देखा जनसैलाब, तो घबराकर सीएम बोम्मई-येदियुरप्पा ने शुरू की विमान-हेलीकॉप्टर यात्रा'
Karnataka News: कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बोम्मई को लोगों को बेवकूफ बनाना छोड़ देना चाहिए । उन्होंने मुख्यमंत्री से दस सवाल पूछे और यह भी जानना चाहा कि उन्होंने करप्शन के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं की।
राष्ट्रीय | Oct 11, 2022 06:32 pm IST -
'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल हुई लड़की, फूट-फूटकर लगी रोने, राहुल गांधी ने बताई ये वजह
Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक की एक लड़की 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल होने के लिए अपने भाई के साथ गई। जहां उसने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपनी बातें शेयर कर फूट फूटकर रोने लगी।
राष्ट्रीय | Oct 11, 2022 05:43 pm IST -
कांग्रेस ने कर्नाटक को लेकर बताया प्लान, कहा- हम बनाएंगे और बीजेपी इसे तोड़ेगी
Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा के कर्नाटक से गुजरने के बीच पार्टी नेता ने कहा कि पूरे राज्य में इसी तरह की पत्रयात्रा आयोजित करेंगे।
राष्ट्रीय | Oct 09, 2022 10:58 pm IST