LAWRENCE BISHNOI
-
सलमान खान के घर गोलीबारी करने वालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें 1735 पेज की चार्जशीट में मुख्य आरोपी कौन
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था।
महाराष्ट्र | Jul 26, 2024 08:14 pm IST -
'सलमान के घर जब फायरिंग करो तो सिगरेट पीना और बेखौफ दिखना', अनमोल बिश्नोई ने शूटरों को दिया था निर्देश
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। दरअसल पुलिस ने जो चार्जशीट बनाई है, उसमें अनमोल बिश्नोई और शूटरों के बीच बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट को भी दर्ज किया है।
राजनीति | Jul 25, 2024 10:36 am IST -
सलमान को मारने के लिए बिश्नोई गैंग ने निकाली थी 25 लाख की सुपारी
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी निकाली थी। आरोपी पाकिस्तान से AK 47 जैसे हथियार लाने की भी तैयारी में थे।
राष्ट्रीय | Jul 02, 2024 12:07 pm IST -
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को झटका, पंजाब से 3 गुर्गे हथियारों के साथ गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पंजाब | Jun 29, 2024 11:43 pm IST -
जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तानी गैंगस्टर से बात करते नजर आया, वीडियो वायरल के बाद जांच के आदेश
पिछले साल एक निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए थे। हालांकि, पुलिस ने तब दावा किया था कि यह बेहद असंभव है कि कुख्यात गैंगस्टर का साक्षात्कार राज्य की किसी भी जेल में उस समय लिया गया हो जब वह पुलिस हिरासत में था।
गुजरात | Jun 19, 2024 02:42 pm IST -
सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, 4 लोग गिरफ्तार, ये था लॉरेंस बिश्नोई का प्लान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
राष्ट्रीय | Jun 01, 2024 10:21 am IST -
लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर नवयुवकों ने बनाई 'बाबा गैंग', चढ़ी पुलिस के हत्थे; सभी की उम्र 20 से 22 साल के बीच
लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से प्रभावित होकर अभी हाल ही में मुजफ्फरनगर जनपद में नवयुवकों ने अपनी गैंग बनाई थी जिसका नाम बाबा गैंग रखा गया। इसमें शामिल सभी नवयुवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच हैं और सभी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
उत्तर प्रदेश | May 28, 2024 06:34 pm IST -
सलमान के घर की हुई थी रेकी, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को भेजा गया था वीडियो
बॉलीवुड एक्टर सलमान के घर के बाहर फायरिंग के मामले क्राइम ब्रांच को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब इस मामले में एक और आरोपी अंकित की तलाश है। जानकारी के मुताबिक, वह अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान के घर फायरिंग के ऑपरेशन को हैंडल कर रहा था।
राष्ट्रीय | May 10, 2024 02:42 pm IST -
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोल्डी बरार व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शूटर्स को किया गिरफ्तार
दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने गोल्डी बरार व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ शूटरों को कई राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली | May 08, 2024 06:49 pm IST -
हरियाणा पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों में हुई मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटरों को आज हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई।
हरियाणा | Apr 30, 2024 10:39 am IST -
लॉरेंस बिश्नोई समेत गैंग के कई लोगों पर लगा MCOCA, सलमान खान फायरिंग केस में हुई कार्रवाई
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल बिश्नोई समेत गैंग के कई लोगों पर MCOCA लगाया था।
राष्ट्रीय | Apr 28, 2024 10:48 am IST -
'लॉरेंस बिश्नोई का आदमी आने वाला है मुम्बई, बड़ी घटना को देगा अंजाम', पुलिस कंट्रोल रूम में आए कॉल से मचा हड़कंप
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक अज्ञात कॉल से सनसनी फैल गई। पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया। कॉल करने्वाले शख्स ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आनेवाला है।
महाराष्ट्र | Apr 20, 2024 12:38 pm IST -
सलमान के घर से बांद्रा के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बुक की कार, गाजियाबाद का युवक गिरफ्तार
एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ दिनों पहले सुबह-सुबह गोली चलाई गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। पुलिस दो शूटर्स को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
राष्ट्रीय | Apr 20, 2024 09:56 am IST -
सलमान के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लायर को तलाश रही पुलिस
सलमान के घर पर फायरिंग के मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। बीते लंबे समय से सलमान को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि, उनके घर पर फायरिंग की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रीय | Apr 17, 2024 11:22 pm IST -
सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को गुजरात के भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
राष्ट्रीय | Apr 16, 2024 06:23 pm IST -
10वीं तक पढ़ा, बुकी का कत्ल... सलमान के घर फायरिंग करने वाले विशाल का गुरुग्राम से कनेक्शन
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में विशाल राहुल उर्फ कालू का नाम सामने आया है, जो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का एक सदस्य है। हाल ही में उसने रोहतक में एक बुकी का भी कत्ल किया था। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात में वह गोली चलाता दिखाई दिया था।
हरियाणा | Apr 15, 2024 09:55 am IST -
लॉरेंस बिश्नोई का पैसा मैनेज करता था गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू, ED ने 17.82 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
ईडी ने आज हरियाणा के गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू और उसके परिवार की करीब 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। ईडी की जांच में पता चला कि गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पैसे मैनेज करता था।
हरियाणा | Mar 31, 2024 06:10 pm IST -
बिहार में दबोचे गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर, बस से भाग रहे थे नेपाल
बिहार के मुजफ्फरपुर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार हुए हैं। ये दोनो नेपाल भागने के फिराक में बस में सवार थे, जिन्हें एक खुफिया इनपुट पर मुजफ्फरपुर डीआइयू की टीम ने दोबच लिया।
बिहार | Mar 07, 2024 09:23 pm IST -
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और उसके सहयोगियों के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। धनशोधन की जांच के तहत सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू को बुधवार को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।
राष्ट्रीय | Feb 21, 2024 09:32 pm IST -
सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को छिपाने वाला लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गिरफ्तार
सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को छिपाने वाला लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मनदीप सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनदीप के साथ पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पंजाब | Feb 04, 2024 01:10 pm IST