NORTH KOREA
-
उत्तर कोरिया ने किया बेहद घातक मिसाइल का परीक्षण, बढ़ गई दुनिया के देशों की टेंशन
उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है। लेकिन इस बार उसने बेहद घातक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह मिसाइल 4.5 टन का विशाल वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।
एशिया | Jul 02, 2024 11:05 am IST -
अब जापान रख सकेगा उत्तर कोरिया और चीन की हरकतों में पर पैनी नजर, प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह
जापान ने उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण का करारा जवाब दिया है। आज जापान ने अपना नया पृथ्वी निगरानी उपग्रह प्रक्षेपित किया है। जापान के एच3 नंबर 3 रॉकेट ने दक्षिण पश्चिमी के एक द्वीप पर तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और करीब 16 मिनट बाद तय योजना के अनुसार अपना ‘पेलोड’ (उपग्रह) छोड़ा।
एशिया | Jul 01, 2024 11:46 am IST -
Advertisement
-
किम जोंग ने दिया अमेरिका-जापान और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास का जवाब, 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने अमेरिका-जापान और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर पानी फेरते हुए जवाब में 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करके सनसनी मचा दी है। दक्षिण कोरिया ने इसे किम जोंग की उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया है।
एशिया | Jul 01, 2024 09:09 am IST -
यूक्रेन युद्ध में रूस इस्तेमाल कर रहा उत्तर कोरिया की मिसाइलें, संयुक्त राष्ट्र के सामने सनसनीखेज दावा
यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई मिसाइलों के इस्तेमाल के सनसनीखेज दावे से खलबली मच गई है। यह दावा युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों पर शोध करने वाले एक संगठन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने किया है। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि रूस यूक्रेन पर उत्तर कोरियाई मिसाइलों से हमला कर रहा है।
यूरोप | Jun 29, 2024 04:36 pm IST -
Advertisement
-
किम जोंग उन को लगा झटका, फुस्स हो गई उत्तर कोरिया की हाइपरसोनिक मिसाइल
उत्तर कोरिया को बड़ा झटका लग है। उत्तर कोरिया की तरफ से हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रक्षेपण विफल हो गया है। दक्षिण कोरियाई सेना ने प्रक्षेपण को लेकर बड़ी बात की है।
एशिया | Jun 26, 2024 05:15 pm IST -
कोरियन एयर की फ्लाइट में मचा हड़कंप, अचानक 30 से 9 हजार फीट तक नीचे आया विमान; VIDEO में देखें यात्रियों का हाल
कोरियन एयर के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वह अचानक तेजी से 30,000 फीट से 9,000 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इससे यात्रियों को असुविधा हुई और कई लोगों की नाक से खून बहने लगा।
एशिया | Jun 25, 2024 04:20 pm IST -
Advertisement
-
रूस और उत्तर कोरिया में सैन्य डील के बाद अमेरिकी विमानवाहक पोत पहुंचा दक्षिण कोरिया, किम जोंग की बढ़ेगी टेंशन
रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुए सैन्य समझौते ने दक्षिण कोरिया से लेकर अमेरिका और जापान की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे वक्त में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग को जवाब देने के लिए अमेरिका ने अपना परमाणु ऊर्जा विमानवाहक पोत दक्षिण कोरिया भेजकर खलबली मचा दी है।
एशिया | Jun 23, 2024 10:41 am IST -
उत्तर कोरिया और रूस के बीच नए रक्षा समझौते से बौखलाया दक्षिण कोरिया, रूसी राजदूत को किया तलब; तूल पकड़ रहा मामला
रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुए नवीन सैन्य समझौते से दक्षिण कोरिया में भूचाल आ गया है। दक्षिण कोरियान ने इस समझौते को गलत बताते हुए रूसी राजदूत को तलब कर लिया है और कहा है कि मॉस्को उत्तर कोरिया को सैन्य सहयोग का इरादा तत्काल रोक दे। मगर रूस ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। लिहाजा ये मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।
एशिया | Jun 21, 2024 08:45 pm IST -
Advertisement
-
उत्तर कोरिया की इन हरकतों से परेशान हो गया है दक्षिण कोरिया, बॉर्डर एरिया में फिर चलीं दनादन गोलियां
दक्षिण कोरिया के जवानों की तरफ से एक बार फिर उत्तर कोरिया के सौनिकों पर फायरिंग की गई है। इस महीने सीमा पर गोलीबारी की यह तीसरी घटना है।
एशिया | Jun 21, 2024 12:22 pm IST -
किम ने पुतिन को दिया रिटर्न गिफ्ट, इन्हें सिर्फ 'कुत्ते' समझने की गलती मत कीजिएगा; असलियत जान लीजिए
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पुंगसन कुत्तों की एक जोड़ी भेंट की है। पुंगसन नस्ल के कुत्ते खास होते हैं। पुतिन ने किम को गिफ्ट में लग्जरी कार दी थी।
एशिया | Jun 21, 2024 08:59 am IST -
Advertisement
-
रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती दोस्ती से परेशान हुआ यह देश, अब उठाने जा रहा है बड़ा कदम
रूस और उत्तर कोरिया बीच बड़ा समझौता हुआ है। इस समझौते को लेकर दक्षिण कोरिया ने चिंता जाहिर की है। दक्षिण कोरिया ने समझौते को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है।
एशिया | Jun 21, 2024 08:11 am IST -
क्या अब यूक्रेन पर आर-पार की जंग लड़ना चाहते हैं पुतिन? उत्तर कोरिया से समर्थन जुटाने के बाद सीधे पहुंचे वियतनाम
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का उत्तर कोरिया के बाद वियतनाम का दौरा काफी कुछ संकेत दे रहा है। पुतिन अब दक्षिण एशियाई देशों में अपना समर्थन और अधिक मजबूत कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यूक्रेन को हाल में पश्चिमी देशों और यूरोप से दोबारा मिले समर्थन के बाद पुतिन भी अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गए हैं।
एशिया | Jun 20, 2024 03:41 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन ने किम को तोहफे में दी शानदार कार, दोस्त के लिए बन गए ड्राइवर! वीडियो वायरल
उत्तर कोरिया पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर दोनों दिग्गज नेताओं ने एक दूसरे को बेशकिमती तोहफे भी दिए। पुतिन ने किम को जो गिफ्ट दिया है उसकी खूब चर्चा हो रही है।
एशिया | Jun 20, 2024 02:06 pm IST -
सबसे शक्तिशाली समझौता! जंग के हालात में क्या करेंगे रूस और उत्तर कोरिया, जान लीजिए
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया की यात्रा पर गए थे। भविष्य में होने वाली किसी भी जंग को लेकर उत्तर कोरिया और रूस के बीच बड़ा समझौता हुआ है।
एशिया | Jun 20, 2024 10:01 am IST -
Advertisement
-
क्या तीसरे विश्वयुद्ध की प्लानिंग कर रहे पुतिन और किम जोंग? रूस-उत्तर कोरिया में हुई नई रणनीतिक साझेदारी
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का उत्तर कोरिया दौरा यूं ही नहीं है। पुतिन ऐसे वक्त में उत्तर कोरिया की यात्रा पर हैं, जब यूक्रेन युद्ध चरम पर है और पश्चिमी देश एक बार फिर जेलेंस्की की भरपूर मदद में उतर आए हैं। ऐसे वक्त में रूस और उत्तर कोरिया ने नई रणनीतिक साझेदारी करके दुनिया भर में भारी हलचल पैदा कर दी है।
यूरोप | Jun 19, 2024 04:41 pm IST -
24 साल में पहली बार उत्तर कोरिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, किम जोंग उन ने किया स्वागत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया पहुंच गए है। इस दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर पुतिन की अगवानी की। प्योंगयांग में सड़कों को पुतिन की तस्वीरों और रूसी झंडों से सजाया गया है।
एशिया | Jun 19, 2024 06:47 am IST -
Advertisement
-
यूक्रेन पर समर्थन के लिए पुतिन ने जताया किम जोंग उन का आभार, बोले 'अमेरिका से निपटने के लिए...'
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया मिलकर काम करेंगे और व्यापार की नई संभावनाए तलाशेंगे।
एशिया | Jun 18, 2024 02:58 pm IST -
उत्तर कोरिया के सैनिकों ने फिर की हिमाकत, भड़के दक्षिण कोरियाई जवानों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
दक्षिण कोरिया ने एक बार फिर उत्तर कोरिया के सौनिकों पर फायरिंग की है। दक्षिण कोरिया की तरफ से कहा गया है कि गोलीबारी चेतावनी के तौर पर की गई है।
एशिया | Jun 18, 2024 11:32 am IST -
24 साल में पहली बार उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाएंगे व्लादिमीर पुतिन, यहां समझें यात्रा के मायने
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। यहां वह अपने समकक्ष किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा में दोनों देशों के बीच कोई सैन्य समझौता भी हो सकता है।
एशिया | Jun 17, 2024 11:36 pm IST -
उत्तर कोरियाई सैनिकों की इस हरकत पर भड़का दक्षिण कोरिया, सीमा पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उसने उत्तर कोरियाई सैनिकों पर गोलियां चलाई हैं।
एशिया | Jun 11, 2024 02:02 pm IST